For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

19 साल पहले प्यार में मिला धोखा, अब अक्षय कुमार के साथ दिखीं रवीना टंडन, जानिए असल माजरा क्या है

Akshay Kumar And Raveena Tandon: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। 19 साल पहले प्यार में धोखा खाने वाले एक्ट्रेस रवीना टंडन और अक्षय कुमार के साथ नजर आए।
01:50 PM Sep 10, 2023 IST | BHUP SINGH
19 साल पहले प्यार में मिला धोखा  अब अक्षय कुमार के साथ दिखीं रवीना टंडन  जानिए असल माजरा क्या है

Akshay Kumar And Raveena Tandon: बी-टाउन इंडस्ट्री में पहले प्यार फिर तकरार आम हो चला है। लेकिन सितारे तकरार होने के बाद भी एक-दूजे के साथ शूटिंग करते नहीं कतराते हैं। ऐसा ही एक नजारा बीते दिनों देखने को मिला अभिनेता अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी के बीच देखने को मिला। दअरसल, अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी नई फिल्म 'वेलकम 3' का ऐलान किया।

Advertisement

अक्षय ने वेलकम 3 की अनाउंसमेंट का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें सितारों की अच्छी खासी टोली देखने को मिली है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि रवीना टंडन भी उस टोली का हिस्सा थीं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन और अक्षय कुमार के बीच बातें हो रही थी। जिसके बाद हर तरफ बस यही चर्चा कि क्या ये जोड़ी एक बाद फिर साथ काम करने जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-25 सालों तक रहे गुमनाम…अब ‘स्कैम 2003’ ने दिलाई जबरदस्त पहचान, जानिए कौन है एक्टर गगन देव रियार

अक्षय ने दिया धोखा, रवीना ने छोड़ा

एक समय बॉलीवुड में रवीना टंडन और अक्षय कुमार काफी पॉपुलर थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्में की और लोग इस जोड़ी को काफी पसंद किया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों एक-दूजे को बेपनाह प्यार करते थे। कहा तो यहां तक जा रहा है कि दोनों सगाई भी कर ली थी। लेकिन अक्षय कुमार के धोखे के चलते रवीना टंडन ने उन्हें छोड़ दिया था। दोनो के बीच काफी तकरार की खबरें भी सामने आई थीं। उस दौरान एक फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे। बड़ी मुश्किल से रवीना ने शूटिंग पूरी की थी।

यह खबर भी पढ़ें:-‘पॉर्न की तरह छिपकर देखते थे लोग मेरी फिल्में’…सालों बाद अनुराग कश्यप का छलका दर्द

अक्षय ने कबूला था शिल्पा संग रिश्ता

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने खुद रवीना और शिल्पा शेट्‌टी संग अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। अक्षय ने कहा था कि हां मेरा दोनों के साथ बिलकुल अफेयर चला था। अक्षय से मिले में धोखे के बाद रवीना ने अनिल थडानी से शादी कर ली थी। वहीं रवीना के बाद अक्षय का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था। हालांकि, बाद में उन्होंने ट्विंकल खन्ना से शादी कर अपना घर बसा लिया।

.