For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी Ishita Dutta जल्द बनने वाली हैं मां, बेबी बंप फलॉट करती आई नजर

04:12 PM Mar 17, 2023 IST | Prasidhi
अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी ishita dutta जल्द बनने वाली हैं मां  बेबी बंप फलॉट करती आई नजर

इशिता दत्ता वर्सिटाइल एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने न केवल छोटे पर्दे पर काम किया है, बल्कि साउथ और हिन्दी सिनेमा में अपनी एक्टिंग से खूब वाह वाही बटौरी है। लेकिन इशिता को पहचान साल 2015 में आई फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का किरदार निभाने से मिली थी। इसके अलावा इशिता(Ishita Dutta) और उनके पति वत्सल सेठ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां वो अपना बेबी बंप फ्लांट करते नजर आई। तस्वीरों में इशिता काफी क्यूट नजर आ रही थीं।

Advertisement

लोग दे रहे हैं बधाई

इशिता के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं कि, ”बधाई हो।” दूसरे यूजर ने लिखा, ”वाह कितनी प्यारी लग रही हैं। इसके अलावा बहुत से यूजर्स कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस को बधाइयां देते नजर आए।

शादी के 6 साल बाद आई घर में खुशियां

इशिता दत्ता(Ishita Dutta) और वत्सल सेठ ने साल 2017 में शादी की थी। अब 6 साल बाद एक्ट्रेस ने मां बनने की खुशखबरी अपने फैंस को दी है। आपको बता दें कि, एक्ट्रेस ने 32 साल की उम्र में मां बनने का फैसला लिया है।

कौन है इशिता दत्ता(Ishita Dutta)

इशिता पॉपुलर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की छोटी बहन हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी। उनकी पहली फिल्म ‘चाणक्युडु’ थी। इशिता की हिन्दी सिनेमा की पहली फिल्म दृश्यम थी, इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था। वहीं हाल ही में वो दृश्यम 2 में भी नज़र आई थीं।

.