For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

आखिर राहुल गांधी के कान में ऐसा क्या कह गए जयराम रमेश ? भाजपा बोली- अब आप कब तक सिखाएंगे

12:05 PM Mar 17, 2023 IST | Jyoti sharma
आखिर राहुल गांधी के कान में ऐसा क्या कह गए जयराम रमेश   भाजपा बोली  अब आप कब तक सिखाएंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा अब तंज कस रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी के बगल में बैठे संगठन महासचिव जयराम रमेश राहुल गांधी के कान में कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि अब आप कब तक सिखाएंगे ?

Advertisement

दुर्भाग्य से मैं एक सांसद…

कल संसद की कार्यवाही में शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर उन्हें सदन में बोलने का मौका तक नहीं दिए जाने का कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं है, अगर लोकतंत्र होता तो आज मुझे सदन में बोलने दिया जाता। इस बीच जयराम रमेश उनके कान में कुछ कहते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी है कि जयराम रमेश ने राहुल गांधी से कहा कि ‘ऐसा मत बोलिए नहीं तो भाजपा आपका मजाक बनाएगी’

दरअसल राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बात कही थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि दुर्भाग्य से मैं एक सांसद हूं और चार मंत्रियों ने मेरे ऊपर संसद में आरोप लगाए हैं। यह मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है कि मुझे बोलने का मौका दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राहुल गांधी के शब्द ‘दुर्भाग्य से मैं एक सांसद हूं’ को लेकर जयराम रमेश तुरंत उनके कान में कहते हैं कि ऐसा मत कहिए भाजपा आपका मजाक बनाएगी।

जिसके बाद राहुल गांधी ने खुद को ठीक करते हुए कहा कि कि ‘दुर्भाग्य से आपके लिए’ इसके बाद राहुल गांधी अपनी बातों को लेकर आगे बढ़ गए। अब यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने इस ट्वीट करते हुए कहा है कि बस करिए अब आप कब तक सिखाएंगे।वहीं भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने कहा कि गलती जयराम रमेश की है राहुल गांधी की नहीं, उन्हें राहुल के साथ 2 साल के बच्चे की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए।

.