For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Adipurush के बाद शाहिद कपूर के साथ दिखेगी कृति सेनन, सामने आई रोमांटिक फिल्म की रिलीज डेट

05:23 PM Jun 19, 2023 IST | Mukesh Kumar
adipurush के बाद शाहिद कपूर के साथ दिखेगी कृति सेनन  सामने आई रोमांटिक फिल्म की रिलीज डेट

कृति सेनन इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मूवी ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का कारोबार कर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए है। इस मूवी ने पहले वीकेड में भारतीय सिनेमा 220 करोड़ और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, यह मूवी पहले सप्ताह के 500 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। लेकिन कई हिंदू संगठन दल इस मूवी को बेन करने की मांग कर रहे है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Adipurush Day 3 Collection: 300 करोड़ के पार पहुंचा ‘आदिपुरुष’ का कलेक्शन, 3 दिन में बना डाला रिकॉर्ड

जानिए कब रिलीज होगी शाहिद-कृति की रोमांटिक फिल्म

शाहिद कपूर और कृति सेनन आगामी फिल्म 'एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी' 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने सोमवार सुबह मैडॉक फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर खबर पोस्ट की है। फ्रेंचाइजी की टीम ने एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन बाइक पर बैठकर रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए थे। इसके साथ ही इस मूवी की रिलीज डेट 7 दिसंबर 2023 लिखी गई है।

इस मूवी का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। इसमें कई अन्य नामों के साथ डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र भी हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई आएगी। हालांकि फिल्म से जुड़े अन्य डिटेल्स अभी सीक्रेट्स रखे गए हैं।

.