For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Aero India Show 2023: पीएम मोदी ने किया शो का उद्घाटन, कहा- भारत की ताकत बनकर उभर रहा शो

11:13 AM Feb 13, 2023 IST | Supriya Sarkaar
aero india show 2023  पीएम मोदी ने किया शो का उद्घाटन  कहा  भारत की ताकत बनकर उभर रहा शो

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने आयोजन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एक और वजह से बहुत खास है। यह कर्नाटक जैसे एक ऐसे राज्य में हो रहा है, जिसे तकनीक की दुनिया में विशेष महारत हासिल है।

Advertisement

शो में शामिल हुए 98 देश 

आपको बता दें कि एयरो शो का आयोजन लगभग 35,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में किया जा रहा है। बता दें कि यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है, जिसमें दुनिया भर के कुल 98 देश शामिल हुए हैं। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो है जिसकी डिजाइन भारत देश की प्रगति, यूएवी क्षेत्र में वृद्धि, रक्षा अंतरिक्ष और भविष्य की प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने के लिए की गई है। आपको बता दें कि यह शो 17 फरवरी तक चलेगा।

(Also Read- सबसे छोटे रॉकेट की सफल लॉन्चिंग के साथ खुला सस्ते प्रक्षेपण का रास्ता, खूबियां जानकार रह जाएंगे दंग)

दुनिया देखेगी भारत की ताकत

एयरो इंडिया शो के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि इससे स्वदेशी हवाई प्लेटफार्मों को पहचान मिलेगी। इस आयोजन से एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही कर्नाटक के युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी। पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक शो नहीं है, यह भारत की स्ट्रेंथ भी है और भारत की डिफेंस इंडस्ट्री के स्कोप और सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी फोकस करता है।

स्मारक डाक टिकिट जारी किया

पीएम मोदी ने इस शो के दौरान एरो इंडिया 2023 पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। वहीं कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “हमारे रक्षा क्षेत्र ने कुछ ही सालों में एक लंबी यात्रा तय की है, इस यात्रा में रक्षा क्षेत्र ने सफलता के कई पड़ाव पार किए हैं, जो आगे चल कर इस क्षेत्र में मज़बूती का स्तंभ बने हैं। एयरो इंडिया भी उन्हीं स्तंभों में से एक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आकाश में, भारत एक ऐसे सितारे के रूप में उभरा है जो न केवल चमक रहा है बल्कि दूसरों को भी अपनी चमक से रोशन कर रहा है”।

(Also Read- पीएम मोदी जल्द कर सकते हैं अपनी टीम का पुनर्गठन, अब राजस्थान से मंत्रिमंडल में कौन, किसकी होगी छुट्टी?)

.