For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

स्पेन में एक म्यूजिक कंसर्ट में एकसाथ पहुंचे आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, आग की तरह फैली अफेयर की खबर

06:09 PM Jul 12, 2023 IST | Mukesh Kumar
स्पेन में एक म्यूजिक कंसर्ट में एकसाथ पहुंचे आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे  आग की तरह फैली अफेयर की खबर

मुंबई। बॉलीवुड गलियारों में इनदिनों आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। हाल ही में दोनों की जोड़ी को स्पेन में एक म्यूजिक कंसर्ट में शिरकत करते देखा गया है। डेटिंग की अफवाहों के बीच अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही में एक आर्कटिक मंकीज कॉन्सर्ट में भाग लिया है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-शादी के कुछ समय बाद ही इस बात को लेकर कियारा-सिद्धार्थ के बीच हुई थी बड़ी बहस

अनन्या और आदित्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर भी शेयर की हैं। हालांकि उन्होंने अपनी या एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट नहीं की है। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "आर्कटिक मंकीज़ जैसा कुछ भी नहीं। मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा गाना।" उन्होंने तस्वीर में मैड्रिड स्पेन के जियो टैग का इस्तेमाल किया। आदित्य राय कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ठंडे नीले चेहरे वाले इमोजी और एक बंदर इमोजी के साथ कॉन्सर्ट की एक क्लिप शेयर की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे विक्रमादित्य मोटेवाने की साइबर क्राइम-थ्रिलर में नजर आयेगी। इसके अलावा अनन्या 25 अगस्त को रिलीज होने वाली आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में दिखाई आयेगी। इसके अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट है।

.