होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Adipurush में पल्लू गिराकर बोल्ड सीन देने पर मचा बवाल, जानें कौन हैं वो एक्ट्रेस

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में विभीषण की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आयशा मधुकर अपने बोल्ड सीन को लेकर खूब विवादों में छाई हुई हैं।
04:16 PM Jun 20, 2023 IST | BHUP SINGH

मुंबई। ओम राउत (Om Raut) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) लगातार विवादों में है। इस फिल्म में दिखाए गए कई किरदारों की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में लंका में विभीषण की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के पल्लू गिराने को लेकर खूब बवाल हो रहा है। विभीषण की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हैं तृप्ति टॉरडमल है। अभिनेत्री का असली नाम आयशा मधुकर है। वह आदिपुरुष में विभीषण की पत्नी सरमा के किरदार में नजर आ रही हैं। आयशा, विभीषण के साथ एक किरदार में बहुत ही बोल्ड दिखाई गई है, जिसको लेकर वह काफी ट्रोल हो रही हैं। लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं कि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ को बहुत ही गलत तरीके से पेश किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Ram Charan और Upasana के घर आई नन्हीं परी, दादा बनें सुपरस्टार के घर में जश्न

कौन है आयशा?

आयशा एक मराठी एक्ट्रेस हैं। वह मुंबई की रहने वाली हैं और उनका जन्म भी मुंबई में हुआ है। आयशा का पिता एक मराठी एक्टर हैं। आयशा ने अभी तक दो मराठी फिल्मों में काम किया है और आदिपुरुष से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में बोल्ड लुक में नजर आने के चलते वह अब खूब ट्रोल हो रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Adipurush Controversy : सीता माता को भारत की बेटी बताने पर भड़का नेपाल, काठमांडू में हिंदी फिल्में बैन

लेखक के खिलाफ दर्ज हुई FIR

अभिनेत्री के बोल्ड सीन पर लोगों ने खूब आपत्ति जताई है। वहीं फिल्म के डायलॉग्स, सीन्स और किरदारों को लेकर काफी विवाद हो रहा है। जनता का कहना है कि किरदारों को भी सही तरीके से पेश नहीं किया गया है। लेखक मुंतशिर भी लगातार अपने बयान दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने हनुमान जी को लेकर कहा है कि वह भगवान नहीं है। फिल्म को लेकर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और कोर्ट में याचिका भी दायर करवाई गई है।

Next Article