For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अडाणी ग्रुप की बढ़ीं मुश्किलें, हिमाचल प्रदेश में एजेंसियों ने मारा छापा

09:03 AM Feb 10, 2023 IST | Supriya Sarkaar
अडाणी ग्रुप की बढ़ीं मुश्किलें  हिमाचल प्रदेश में एजेंसियों ने मारा छापा

हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह के लिए मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कांग्रेस शासित हिमाचल में बुधवार रात हिमाचल में अडाणी समूह के गोदाम पर एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग ने छापेमारी की। बुधवार रात विभाग की साउथ इंफोर्समेंट टीम ने परवाणु में अडाणी विल्मर के स्टोर पर दबिश दी। इसके बाद देर रात तक दस्तावेज खंगालने का सिलसिला चलता रहा।

Advertisement

बताया जा रहा है कि टैक्स भुगतान को लेकर अडाणी विल्मर समूह पर शक की सुई अटक रही है। इस बीच, शेयर बाजार में गुरुवार को ग्रुप के अधिकतर मुख्य शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बता दें, बुधवार को ग्रुप के कुछ शेयरों में अच्छा सुधार हुआ था। उधर, कुछ कंपनियों ने सख्त कदम उठाए हैं।

3 कंपनियों के गवर्नेंस स्कोर पर कैंची 

सस्नैटेलिटिक्स ने अडानी समूह की कई कंपनियों के एनवायर्नमेंटल, सोशल और गवर्नेंस यानी ईएसजी स्कोर को डाउनग्रेड किया है। इस रेटिंग एजेंसी ने कहा कि अडाणी टोटल गैस व अडाणी ट्रांसमिशन के स्कोर को निम्न से डाउनग्रेड कर कमजोर कर दिया है। इसके अलावा अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को कमजोर रेटिंग दी गई है। अडाणी एंटरप्राइजेज के “खास” स्कोर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही सस्नैटेलिटिक्स ने कहा कि कंपनी अडाणी ग्रुप को लेकर स्थिति की निगरानी करना जारी रखेगी।

MSCI करेगी समीक्षा 

टोटल एनर्जीज ने रोकी साझेदारी 

ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर मॉर्गन सस्नैटेलिटी कैपिटल इंटरनेशनल (एमएससीआई) ने अडाणी ग्रुप के सिक्योरिटीज की समीक्षा करने की बात कही है। इस ऐलान के बाद हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन ने कहा कि एमएससीआई का ताजा बयान अडाणी ग्रुप के शेयरों पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की पुष्टि करती है। अडाणी ग्रुप के सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने कहा है कि उसने 50 अरब डॉलर की हाइड्रोजन परियोजना में अडाणी ग्रुप के साथ साझेदारी फिलहाल रोक दी है।

नाॅर्वे के वेल्थ फंड ने भी खींचा हाथ

नॉर्वे के 1.35 लाख करोड़ डॉलर वाले सोवरेन वेल्थ फंड ने अडाणी को झटका देते हुए गुरुवार को ऐलान किया कि उसने अडाणी ग्रुप में अपनी सभी बची हिस्सेदारी को बेच दिया है। नॉर्वे के वेल्थ फंड ने यह हिस्सेदारी ऐसे समय में बेची है, जब अडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले कु छ दिनों से भारी अस्थिरता देखी जा रही ह

(Also Read- ‘बचत, राहत, बढ़त’ की थीम पर गहलोत का बजट आज, गरीब और आम वर्ग पर फोकस की पूरी उम्मीद)

.