For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

आचार्य को फिर आई सचिन पायलट की याद, बोले-'बहुत अपमान हुआ…भगवान शिव की तरह पीये जा रहे हैं जहर'

Acharya Pramod Krishnam on Sachin Pilot: कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किए गए नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को आई सचिन की याद। कहा बहुत अपमान हुआ है।
03:25 PM Feb 12, 2024 IST | BHUP SINGH
आचार्य को फिर आई सचिन पायलट की याद  बोले  बहुत अपमान हुआ…भगवान शिव की तरह पीये जा रहे हैं जहर

Acharya Pramod Krishnam on Sachin Pilot: कांग्रेस से निष्काषित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को एक बार फिर से सचिन पायलट की याद आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सचिन पायलट का खूब अपमान हुआ है, लेकिन भगवान शिव की तरह वो जहर पीये जा रहे हैं। उसी तरह प्रियंका गांधी की भी बड़ी तोहिंद हो रही है। पार्टी में रहते हुए भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कई बार पायलट के अपमान की बात की थी और अब कांग्रेस से रास्ते अलग होने के बाद भी वह सचिन को अपमान की याद दिला रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि आचार्य जी सचिन को पार्टी का दामन छोड़कर बाहर निकलने का ईशारा कर रहे हों?

Advertisement

सचिन और प्रियंका को रहा है अपमान

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सचिन पायलट और प्रियंका गांधी का खूब अपमान हो रहा है। पायलट को भगवान शिव की तरह जहर पिये जा रहे हैं। प्रियंका गांधी को पार्टी के इतिहास में पहली बार बिना किसी पोर्टफोलियो के जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। यानी वह महासचिव हैं लेकिन कोई काम नहीं कर सकती। सवाल यह है कि ये अपमान किसके इशारे पर किया जा रहा है? हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के तो एक रबड़ स्टांप हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-शिक्षा मंत्री की अपराधियों को दो टूक, रेप, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर’

गहलोत से ले चुके हैं पंगा

आचार्य जब कांग्रेस में थे उस समय भी वह सचिन पायलट का खुलकर समर्थन करते थे। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि सचिन पायलट को राजस्थान के सीएम का चेहरा घोषित करना चाहिए। आचार्य जी ने कई बार गहलोत को निशाने पर लिया था। यहां कि आचार्य ने कहा था कि अब खुद गहलोत को बड़ा दिल दिखाते हुए सत्ता छोड़ देनी चाहिए और सचिन पायलट को मौका देना चाहिए। इतना नहीं राजस्थान दौरे पर आचार्य कई बार सचिन पायलट को सीएम बनने का आशीर्वाद भी दे चुके हैं।

कांग्रेस में भगदड़ मची

आचार्य कह चुके हैं अब कांग्रेस में भगदड़ मच चुकी हैं। पार्टी से गुलाब नबी आजाद, कपिल सिब्बल, ज्योतिराज सिंधिया, सुष्मिता देव, अशोक तंवर, जितेन प्रसाद, आरपीएन सिंह सभी पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं और ये वो सब लोग हैं जिनकी रगों में कांग्रेस का खून बहता था। जिनका लहु कांग्रेसी था। ये पैदाइशी कांग्रेस लोग हैं। ये सब पार्टी छोड़कर क्यों गए। ये सब इसलिए गए कि पार्टी का नेतृत्व अयोग और अक्षम था।

यह खबर भी पढ़ें:-‘पांडवों ने 12, प्रभु श्रीराम ने 14 और मैंने 20 साल का वनवास काटा’, किरोड़ी बाबा ने छात्रों से क्यों कही ये बात?

.