होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

क्या जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं Aamir khan और Fatima Sana Shaikh

05:53 PM May 25, 2023 IST | Prasidhi

Aamir khan आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर भले ही ज्यादा कमाई न की हो लेकिन फिल्म के साथ Aamir khan ने सुर्खियां तो काफी बटोरी थी। हालांकि, एक्टर लाइमलाइट से काफी समय से दूर हैं। लेकिन एक्टर अचानक से काफी चर्चा में आ गए हैं, इस बार अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि Fatima Sana Shaikh के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि, हाल ही में Aamir khan और Fatima Sana Shaikh का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दोनों पिकल बॉल खेलते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने ये अंदाजा लगाना शुरु कर दिया कि, दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब एक और चौका देने वाली खबर सामने आ रही है।

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे Aamir khan और Fatima Sana Shaikh

Fatima Sana Shaikh आइरा खान की काफी अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में वो उनकी सगाई में भी शामिल हुई थीं। लेकिन जबसे दोनों की वीडियो सामने आई है तब से ये चर्चा है कि, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब केआके ने भी अपने प्रोफाइल पर दोनों की शादी को लेकर दावा किया है। वो लिखते हैं , “ब्रेकिंग न्यूज, आमिर खान अपनी बेटी की उम्र की फातिमा सना शेख के साथ जल्द शादी करने वाले हैं। आमिर सना को दंगल फिल्म के वक्त से डेट कर रहे हैं।”

इन फिल्म में किया है साथ में काम

Aamir khan और Fatima Sana Shaikh ने साथ में दो फिल्में की हैं। दोनों ने फिल्म दंगल और फिल्म थग्स ऑफ हिंदुस्तान में साथ में काम किया है। सी फिल्म के बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें आने लगी थीं। हालांकि आमिर और फातिमा ने ऐसी खबरों पर अब तक कुछ नहीं कहा है।

Next Article