For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

त्रिपुरा में फिर बीजेपी की सरकार, मणिक साहा सहित 9 विधायकों ने ली शपथ

12:09 PM Mar 08, 2023 IST | Supriya Sarkaar
त्रिपुरा में फिर बीजेपी की सरकार  मणिक साहा सहित 9 विधायकों ने ली शपथ

अगरतला। त्रिपुरा में मणिक साहा ने 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। एक बार फिर साहा को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। उनके साथ  9 विधायकों ने भी आज शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।

Advertisement

इन विधायकों ने ली शपथ 

मुख्यमंत्री मणिक साहा सहित राज्य के 9 विधायकों ने आज शपथ ग्रहण की है। राज्यपाल एसएन आर्य ने मणिक साहा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई है।

1. माणिक साहा

2. सांतना चकमा

3. सुशांता चौधरी

4. प्रणजीत सिंघा रॉय

5. शुक्ला चरण नोआतिया

6. टिंकू रॉय

7. रतन लाल नाथ

8. बिकास देबबर्मा

9. सुधांगसू दास

मालूम हो कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इन चुनावों में करीब 88 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं बीजेपी, कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। कुल 60 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे 2 मार्च को आए थे। बता दें कि बीजेपी मे कुल 55 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें 33 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी ने सत्ता में एक बार फिर से वापसी कर ली है।

(Also Read- भाजपा नेता वोट मांगने आए तो इन्हें चप्पलों से पीटो… श्रीराम सेना के चीफ के बिगड़े बोल)

.