होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

58 साल के व्यक्ति ने 155 महिलाओं को फंसाया प्रेम जाल में, फिर सबकुछ लूटकर हुआ फरार

02:35 PM Dec 11, 2022 IST | Sunil Sharma

कई बार ऐसी कहानियां सुनने को मिलती हैं कि सहज ही विश्वास नहीं हो पाता है। ऐसी ही एक क्राइम स्टोरी मीडिया में छाई हुई है। आज के जमाने में जब बहुत से युवाओं को एक गर्लफ्रेंड भी नहीं मिलती, तब एक 58 वर्षीय व्यक्ति पैट्रिक जिब्लिन ने न केवल 155 महिलाओं के साथ रोमांस किया, बल्कि उनको धोखा देकर पैसा भी ले गया। इस व्यक्ति के कारनामों को देखते हुए इसे ‘रोमांस स्कैमर’ का नाम दिया गया है।

क्या है ‘रोमांस स्कैमर’ की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरीका के न्यूजर्सी में एक 58 वर्ष के आरोपी को 5 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई है। पैट्रिक महिलाओं से ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट्स के जरिए दोस्ती करता था। उनसे मेलजोल बढ़ाता, उनसे रोमांस करता और फिर उन्हें धोखा देकर लापता हो जाता।

केवल ऐसी महिलाओं को बनाता था टारगेट

रिपोर्ट्स के अनुसार पैट्रिक जिब्लिन खुद को जज का बेटा या सरकारी अधिकारी बताता था। वह अक्सर विधवा, दिव्यांग अथवा सिंगर मदर्स को टारगेट करता था। उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाता और फिर उनसे पैसा लेकर चंपत हो जाता। उसे लगता था कि ऐसी महिलाएं उसके खिलाफ कभी कोई एक्शन नहीं ले पाएंगी।

जबरदस्त कॉन्फीडेंस भी था

आरोपी पूरे आत्मविश्वास के साथ महिलाओं के साथ पूरा खेल रचाता। उसे लगता था कि वह कभी नहीं पकड़ा जाएगा। हालांकि वह एक बार पहले भी पकड़ा जा चुका था। अब उसे 5 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है।

Next Article