For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बॉलीवुड के वो 5 सुपरस्टार एक्टर जिनका शादी के बाद रहे दूसरी महिला से संबंध

आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे 5 सुपरस्टार एक्टर निजी जीवन की कहानी बताने जा रहे हैं कि वो अपने पार्टनर के प्रति कितने वफादार हैं। दरअसल, इन स्टार्स पर अपने साथी को धोखा देकर अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने के आरोप लगे हैं।
05:35 PM Jul 06, 2023 IST | BHUP SINGH
बॉलीवुड के वो 5 सुपरस्टार एक्टर जिनका शादी के बाद रहे दूसरी महिला से संबंध

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्सर हमें फिल्मों में अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहने की प्रेरणा देते रहते हैं। हालांकि जब बात उनकी निजी जीवन की आती है तो उनकी कहानी बहुत ही अलग होती है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे 5 सुपरस्टार एक्टर निजी जीवन की कहानी बताने जा रहे हैं कि वो अपने पार्टनर के प्रति कितने वफादार हैं। दरअसल, इन स्टार्स पर अपने साथी को धोखा देकर अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने के आरोप लगे हैं।

Advertisement

धर्मेंद्र

धर्मेंद्र जब 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी से मिले थे तो वह पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई थी और वे खुश थे। धर्मेंद्र को उनकी पहली पत्नी ने उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाकर शादी की थी।

अमिताभ बच्चन

बिग बी और रेखा की लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में काफी चर्चा का विषय रही हैं। रेखा से अफेयर के दौरान अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री जया बच्चन से शादी रचाई थी और अब वह खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

ऋतिक रोशन

एक्शन स्टार ऋतिक रोशन और सुजैन खान दोनों पति-पत्नी थे तो ऋतिक और कंगना रनौत की लव स्टोरी काफी वायरल हुई थी। उस समय कंगना और ऋतिक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कंगना ने सरेआम ऋतिक से अपने रिश्ते को स्वीकार किया था जब वह सुजैन खान के साथ थे।

राजेश खन्ना

अपने जमाने के सुपरस्टार अभिनेता राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया जब एक-दूजे के साथ थे तो उस दौरान राजेश खन्ना का नाम अनिता अदवानी के साथ जुड़ा था। इतना नहीं अनिता, राजेश खन्ना के साथ आखिरी समय थीं।

आदित्य पंचोली

अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब साथ में थे तो उस दौरान एक्टर का नाम कंगना रनौत के साथ जुड़ा था। उस दौरान कंगना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अभिनेता ने उनका शारीरिक शोषण किया था।

.