For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

1985 की 5 फिल्में जिन्होंने फ्लॉप स्टार को बना दिया सुपरस्टार, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन भी उन्हीं में से एक

Top-5 Highest Grossing Films Of 1985: साल 1985 की ऐसी 5 फिल्में जिन्होंने 5 बॉलीवुड स्टार के डूबते कॅरियर को हवा दी। जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई लोगों के दिलों पर छा गई और हिट साबित हुई।
04:20 PM Nov 05, 2023 IST | BHUP SINGH
1985 की 5 फिल्में जिन्होंने फ्लॉप स्टार को बना दिया सुपरस्टार  धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन भी उन्हीं में से एक

Top-5 Highest Grossing Films Of 1985: बॉलीवुड के दिग्गज स्टार राज कपूर के बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) को साल 1985 में एक फिल्म ने रातोंरात फ्लॉप स्टार से स्टार बना दिया था। गूगल और वीकिपीडिया पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, राजीव कपूर के सामने उस वक्त के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की भी एक न चल पाई थी। आइए आपको रूबरू करवाते हैं राजीव कपूर की उन 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की।

Advertisement

राम तेरी गंगा मैली

राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म साल 1985 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यक एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें मंदाकिनी और राजीव कपूर मैन रोल में थे। साल 1983 में डेब्यू करने वाले राजीव की यह फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें:-आमिर खान की बेटी इरा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, महाराष्ट्रीन लुक में नजर आई एक्टर की लाडली

मर्द

अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह स्टारर फिल्म साल 1985 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, जो एक एक्शन फिल्म थी। इसका निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, जो रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी।

प्यार झुकता नहीं

विजय सदाना के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1985 की तीसरी सबसे हिट फिल्म रही थी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे ने लीड किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने मिथुन को इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई थी। दरअसल, इस फिल्म ने उनकी डांसिंग वाली छवि बदलकर रख दी थी।

गुलामी

साल 1985 में आई धर्मेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी। यह एक एक्शन ड्रामा मूवी थी। फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। फिल्म में धर्मेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती के अलावा मजहर खान, कुलभूषण खरबंदा, रजा मुराद, रीना रॉय, स्मिता पाटिल, अनीता राज, नसीरुद्दीन शाह और ओम शिवपुरी भी अहम किरकारों में नजर आए थे।

अर्जुन

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया स्टारर यह फिल्म साल 1985 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, जो रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। यह एक एक्शन फिल्म थी, जो राहुल रवैल द्वारा निर्देशित थी। इस फिल्म की सफलता के बाद इसे बाद में तमिल ने सत्या, तेलूगू में भरतमलो अर्जुनुड्डु, कन्नड़ में संग्राम और सिंहली में सुरानीमाला के नाम से भी बनाया गया था।

यह खबर भी पढ़ें:-काजोल की एंट्री ने बिगाड़ा अजय देवगन का खेल, इस हसीना से रचाने वाले थे शादी

.