For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

दौसा में 24 घंटे में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के 3 मामले दर्ज, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

दौसा। राजस्थान के दौसा में पिछले 24 घंटे में रेप और गैंगरेप के 3 मामले सामने आए है। एक साथ तीन मामले सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
06:04 PM Aug 13, 2023 IST | Digital Desk
दौसा में 24 घंटे में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के 3 मामले दर्ज  पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

दौसा। राजस्थान के दौसा में पिछले 24 घंटे में रेप और गैंगरेप के 3 मामले सामने आए है। एक साथ तीन मामले सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दौसा जिले में हुई इन घटनाओं में 3 पीड़िताओं में से 2 नाबालिग है। ये तीनों मामलें दौसा के महिला थाने, सिंकदरा थाने और रामगढ़ पचवारा थाने दर्ज हुए हैं।

Advertisement

पुलिस ने शुरु की जांच…

24 घंटे में तीन मामले दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ितों का मेडिकल कराने के साथ ही बयान दर्ज कर लिए है। इधर, पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

इन थानों में दर्ज हुआ मामला…

पहला मामला दौसा जिले के महिला थाने का है। यहां पर 16 साल की एक नाबालिग लड़की थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नाबालिग ने शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को दो युवकों ने उसके साथ सामूहि दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से गुमशुम रहने के बाद परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ दौसा महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने शनिवार देर रात मामला दर्ज कर पीड़िता के बयान और मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिकंदरा थाने में पीड़िता के भाई ने दर्ज करवाया मुकदमा…

वहीं दूसरी घटना दौसा के सिकंदरा थाने की है। यहां पर नाबालिग पीड़िता के भाई ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात शनिवार शाम की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

नाबालिग लड़की से मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म..

तीसरा मामला रामगढ़ पचवारा इलाके से सामने आया है। यह घटना 3 मई है। यहां पर एक नाबालिग लड़की से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बेटी का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने अब आरोपियों के रामगढ़ पचवारा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.