होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

आधी रात में प्लानिंग, खिड़की तोड़ी और फरार…जयपुर के बाल सुधार गृह से एक साथ भागे 22 बाल अपचारी

12:03 PM Feb 12, 2024 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में बीती रात बाल सुधार गृह से एक साथ 22 बाल अपचारी फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही महकमे के अधिकारी और पुलिसकर्मी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सभी बाल अपचारी देर रात दीवार में सुराख करके और खिड़कियां तोड़कर कर भागे हैं। फरार हुए अधिकांश बाल अपचारी गंभीर आपराधिक मामलों में निरुद्ध थे। इनमें से आठ लड़के रेप के आरोपी हैं। कुछ पर हत्या के केस भी चल रहे हैं। 

ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नाबालिग बाल सुधार गृह से बाल अपचारी भाग निकले हो। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह घटना जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके की सेठी कॉलोनी में स्थित बाल सुधार गृह की है। यहां रविवार रात को 22 बाल अपचारियों ने एक साथ दीवार में सुराख कर और खिड़कियां तोड़कर फरार हो गए। इतनी बड़ी संख्या में बाल अपचारियों ने एक साथ भागने की प्लानिंग बनाई और वहां के स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।

सोमवार सुबह जब स्टाफ वहां पहुंचा तो घटना के बारे में पता चला। स्टाफ ने बाल अपचारियों के गायब मिलने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। बाद में वहां मौजूद स्टाफ ने जांच-पड़ताल की तो नजारा देखकर वे हैरान रह गए। उसके बाद आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इस पर वे मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस की टीमें बाल अपचारियों की धरपकड़ के लिए दौड़ाई गई। इस भागदौड़ के बाद एक बाल अपचारी को फिर से पकड़ लिया गया बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बाल सुधार गृह से भागे 8 लड़कों के ऊपर रेप के केस चल रहे हैं। वहीं 13 लड़कों पर हत्या की कोशिश का केस चल रहा है। एक युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। सभी आरोपी नाबालिक हैं। जो पिछले 2 साल से बाल सुधार गृह में रह रहे थे।

गौरतलब है कि प्रदेश में बाल अपचारियों के बाल सुधार गृह से भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जयपुर समेत विभिन्न बाल सुधार गृहों से बाल अपचारियों के भागने की वारदातें हो चुकी हैं। जून 2023 में भी 15 बाल अपचारी फरार हो गए। वे सभी आधी रात के बाद बाथरूम के पीछे बनी चिमनी की जाली हटाकर फरार हो गए थे। उस समय वहां 3 सुरक्षाकर्मी तैनात थे।

Next Article