For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

नमामि गंगा प्रोजेक्ट के STP प्लांट में दौड़ा करंट दौड़ा, 16 लोगों की मौत... 7 झुलसे

नमामि गंगे परियोजना के तहत बने एक जल-मल शोधन संयंत्र (एसटीपी) में बिजली का करंट फैल जाने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।
07:45 AM Jul 20, 2023 IST | Anil Prajapat
नमामि गंगा प्रोजेक्ट के stp प्लांट में दौड़ा करंट दौड़ा  16 लोगों की मौत    7 झुलसे

Namami Gange plant Accident : गोपेश्वर/देहरादनू। उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे परियोजना के तहत बने एक जल-मल शोधन संयंत्र (एसटीपी) में बिजली का करंट फैल जाने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थिति का जायजा लेने तथा हादसे से पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है और कहा कि हादसे के लिए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। घायलों को हवाई एंबुलेंस से ऋषिकेश स्थित एम्स ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

इस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने शोक जताया है। घायलों को एक-एक लाख की मदद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एकएक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।

ऐसे हुआ हादसा 

चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि इनमें से एक की मृत्यु मंगलवार रात को करंट फै लने के बाद उसकी चपेट में आकर हुई। मृतक के पंचनामे के दौरान बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे फिर से एसटीपी की रेलिंग में करंट दौड़ गया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों समेत मृतक के कु छ रिश्तेदार इसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि कई लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डोबाल ने बताया कि बुधवार को 16 लोगों की मौत हुई, जिनमें एक पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप रावत और होमगार्ड के तीन जवान शामिल हैं। प्लांट की रेलिंग में बिजली का करंट फै लने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख 

पीएम नरेंद्र मोदी ने चमोली में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा हादसे से बहुत दुख हुआ है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करने के साथ ही सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, “उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने हादसे पर शोक जताया। इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस हादसे को लेकर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

.