For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में युवती से दरिंदगी, शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया देहशोषण

06:49 PM Sep 16, 2023 IST | Mukesh Kumar
जयपुर में युवती से दरिंदगी  शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया देहशोषण

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। सगाई के बाद मंगेतर ने मिलने के बहाने के बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शादी का झांसा देकर पांच साल तक देहशोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी मंगेतर ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

शास्त्री नगर थाना पुलिस ने बताया कि करौली निवासी एक युवती (27) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती ने शिकायत में बताया कि करीब 5 साल पहले उसकी सगाई शास्त्री निवासी युवक से हुई थी। सगाई होने के बाद दोनों आपस में मिलने लगे। आरोपी मंगेतर ने मिलने का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी मंगेतर ने जल्द शादी करने की बात कही।

युवती का आरोप है कि आरोपी मंगेतर ने शादी का झांसा देकर 5 सालों से उसका देहशोषण किया। मना करने पर गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट की। मंगेतर से रिश्ता टूट नहीं जाए, इसलिए युवती सब सहती रही। युवती के शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी मंगेतर ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.