For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर के युवक की यूपी में हत्या, लाश के 12 टुकड़े कर नहर में फेंका

07:22 PM Jan 23, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर के युवक की यूपी में हत्या  लाश के 12 टुकड़े कर नहर में फेंका

जयपुर। पिछले दिनों दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को कोई भुला नहीं पा रहा है। श्रद्धा के बॉयफ्रेंड आफताब ने ही उसके 35 टुकड़े कर दिए थे। श्रद्धा हत्याकांड के बाद देश में ऐसी वारदातों में बढ़ोत्तरी हुई है। ताजा मामला राजधानी जयपुर में सामने आया है। वहां यूपी के गाजियाबाद में रह रहे जयपुर के एक युवक की हत्या कर दी।

Advertisement

युवक का एक विवाहित महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति को जब इस बारे में पता चला। इसके बाद दोनों ने उसे मारने की योजना बनाई। जिसके तहत युवक की हत्या कर दी गई। बाद में शव के फरसे से करीब 12 टुकड़े कर नहर में फेंक दिया। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति- पत्नी को गिरफ्तार किया हैं।

कोटपुतली का रहने वाला था अक्षय

पुलिस ने बताया कि जयपुर के कोटपुतली इलाके का रहने वाला अक्षय करीब तीन साल पहले गाजियाबाद में रहा था। वहां एक ऑटो चालक मिलाल से उसकी दोस्ती थी। मिलाल शादीशुदा था और अपनी पत्नी के साथ वहां रहता था। अक्षय भी गाजियाबाद में ऑटो चलाने का काम करता था। इससे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। इस दौरान अक्षय और मिलाल की पत्नी पूनम एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों के बीच अवैध संबंध शुरू हो गया।

कुछ समय बात मिलाल को दोनों के प्रेम प्रसंग की खबर लग गई। ऐसे में उसने अक्षय को मारने की योजना बनाई। पुलिस पूछताछ में मिलाल ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी आग में झुलसने के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी पत्नी बेटी से मिलने के रोजाना अस्पताल जाती थी और वह खुद ऑटो चलाने के लिए चला जाता था।

मिलाल ने अपनी पूनम से कहकर अक्षय को घर अपने घर बुलाया। वह जैसे ही घर पहुंचा मिलाल ने उसके गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने उसके शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने शव के करीब 20 टुकड़े किए और बोरी में भरकर नहर में फेंक दिए। शव के टुकड़े उसने अलग-अलग जगह फेंके थे। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के गिरफ्तार कर लिया है।

रिक्शा चालक के साथ आखिरी बार देखा गया था मृतक

वहीं पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि मरने वाले शख्स को आखिरी बार आरोपी मिलाल के साथ देखा था। मिलाल आदर्श कॉलोनी खोड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने मिलाल को कस्टडी में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कुबूल की। आरोपी ने बताया कि वो मूल रूप से संभल का रहने वाला है। वो पिछले करीब डेढ़ साल से खोड़ा में रह रहा है।

एक दिन बाद लाश के टुकड़े फेंके

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी को ही उसने अक्षय की हत्या कर दी। इसके बाद फरसे से शव के करीब 12 टुकड़े किए। फिर 20 जनवरी की रात एक बोरे में उसने कुछ टुकड़ों को भरकर खोड़ा में नहर के पास फेंक दिया। जबकि सिर और अन्य कुछ पार्ट दूसरी जगह फेंक दिए। अब 21 जनवरी को जब लोगों की नजर बोरे पर पड़ी, तब इस वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो स्थानों से मानव अंग बरामद किए हैं। शनिवार रात पुलिस को लाश का सिर और हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद हो गया है।

.