होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

युवा कांग्रेस का परिणाम जारी, अभिमन्यु पूनियां काे सर्वाधिक वोट, अब दिल्ली में इंटरव्यू

09:54 AM May 13, 2023 IST | Supriya Sarkaar
Youth Congress result released, Abhimanyu Poonia has maximum votes, now interview in Delhi

जयपुर। कांग्रेस के अग्रिम संगठन यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम शुक्रवार को देर रात जारी हुए। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए पायलट गुट के अभिमन्यु पूनियां 23,0079 वोटों के साथ सबसे आगे रहे। वहीं दूसरे स्थान पर सुधींद्र मूंड और तीसरे स्थान पर यशवीर सूरा रहे। चुनाव परिणाम कमिटी ने शुक्रवार देर रात को प्रत्याशियों की संतुष्टि के बाद परिणाम जारी किए। 

अब जो भी आलाकमान के साथ साक्षात्कार में सफल होगा, उसे राजस्थान यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि वोटो के इतने बड़े अंतर के बाद अभिमन्यु का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। दिल्ली में तीनों प्रत्याशियों को अब इन्टव्यू के लिए बुलाया गया है।

कुल 19 लाख 11 हजार वोट पड़े 

चुनाव कमेटी की स्क्रीनिंग के बाद पूनियां को 23,0079 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सुधींद्र मूंड रहे, जिन्हें 19,7385 व यशवीर सूरा 15,9640 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। चुनावों में प्रदेश से कुल 19 लाख 11 हजार वोट पड़े थे। स्क्रीनिंग के बाद करीब 10 लाख 60 हजार वोट को खारिज कर दिया गया था और 7 लाख 60 हजार वोट को वैध माना गया था। मूंड और सूरा ने फाइनल वोटर लिस्ट से वोट घटाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद दोनों को दिल्ली में वैध वोट गिने गए थे। दोनों की संतुष्टि के बाद ही परिणाम जारी किया गया है। 

यूथ कांग्रेस के सदस्यों की बनेगी स्टे कमेटी 

यूथ कांग्रेस में नौ लोगों की कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष व आठ उपाध्यक्ष होंगे, जिसमें तीन ओपन, एससी, एसटी रिजर्व, ओबीसी, एक माइनॉरिटी व एक महिला का पद आरक्षित रहेगा। साथ ही इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरह यूथ कांग्रेस में भी शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष होंगे। 

इस बार 40 जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस के चुने जाएंगे। इनमें 27 जिलों में एक-एक जिलाध्यक्ष व जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर में 2-2 जिलाध्यक्ष होंगे। जोधपुर में 3 जिलाध्यक्ष बनेंगे। चुनाव में महासचिवों की संख्या को 10 से 45 कर दी है, जिसमें 14 सीटें ओपन होंगी। 

(Also Read- पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया बने राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, NSUI के रह चुके हैं प्रदेश अध्यक्ष)

Next Article