For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जलमहल में कूदकर युवक ने किया सुसाइड, लोगों के सामने युवक ने लगाई छलांग, दलदल में फंसने से हुई मौत

07:26 PM Jul 22, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जलमहल में कूदकर युवक ने किया सुसाइड  लोगों के सामने युवक ने लगाई छलांग  दलदल में फंसने से हुई मौत

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवक ने जलमहल में कूदकर सुसाइड कर लिया। जलमहल के ट्रैक पर घूमते लोगों के बीच युवक ने पाल के ऊपर से छलांग लगा दी। पानी के अंदर दलदल में फंसने से मौत हो गई।

Advertisement

युवक के सुसाइड की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से शव को जलमहल से बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है।

ब्रह्मपुरी थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जलमहल में कूदकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। जलमहल में युवक के छलांग लगाने की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पानी में डूबे युवक को बचाने के लिए सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। पुलिस ने सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ टीम की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी।

मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान इरफान (26) पुत्र उसमान निवासी खोरी कला मेवात हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर मृतक के बारे में जानकारी की जा रही है।

.