होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

करंट लगने से छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई नहीं झेल पाया सदमा…3 घंटे बाद तोड़ा दम

12:59 PM Jul 03, 2023 IST | Sanjay Raiswal

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में तीन घंटे के अंदर दो भाईयों की मौत हो गई। दोनों सगे भाइयों की एक साथ अर्थी उठी। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। जिसने भी ये मंजर देखा उसकी आंखों से आंसू नहीं रूके। यह घटना उदयपुर से करीब 45 किमी दूर लसाड़िया की है।

जानकारी के अनुसार, लसाड़िया के बेडासोटा गांव निवासी छोटा भाई लखमा मीणा (50) पुत्र अमरा मीणा शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कुएं पर मोटर मोटर चालू करने गया था। इसी दौरान कुएं पर करंट लगने से लखमा की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।

इसकी सूचना जब बड़े भाई हुड़ा मीणा (53) को मिली। वो अपने भाई की मौत का गम सहन नहीं कर पाया। उसकी मौत के तीन घंटे बाद 5 बजे हुड़ा मीणा ने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हुड़ा मीणा लंबे समय से अस्थमा से पीड़ित था। दोनों का परिवार कृषि पर निर्भर है। बड़े भाई हुड़ा मीणा के तीन बेटे और दो बेटी हैं। इनमें दो बेटे मजदूरी का काम करते हैं। छोटे भाई लखमा के दो दो बेटे और दो बेटी हैं। एक साथ दोनों भाईयों की मौत से परिवार में मातम छा गया। वहीं गांव में शोक की लहर है।

Next Article