For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Oral Hygiene के लिए केवल ब्रश नहीं आपको जरूरत है पावर ब्रशिंग की, जाने कैसे करें इस्तेमाल

04:56 PM Mar 28, 2023 IST | Prasidhi
oral hygiene के लिए केवल ब्रश नहीं आपको जरूरत है पावर ब्रशिंग की  जाने कैसे करें इस्तेमाल

चाहे खाना हो या कोई भावना को व्यक्त करना हो हमारे दांत हमारी काफी मदद करते हैं। लेकिन इन दिनों हर दूसरा इंसान ओरल डिसऑर्डर से पीड़ित है। इस डिसऑर्डर में दांतों में सड़न, मसूड़ो की परेशानी और मुंह के कैंसर से लेकर कई सारी बीमारियां शामिल हैं। ओरल डिसऑर्डर का सबसे बड़ा कारण है ओरल हाईजीन में गड़बड़ी और खराब खान-पान दांतों को तेजी से डैमेज करने काम करते हैं। आइए ओरल हाइजीन(Oral Hygiene) के लिए हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement

क्या है ओरल हाइजीन(Oral Hygiene)

ओरल हाइजीन(Oral Hygiene) मुंह की गंदगी और दांतों की सफाई की जाने वाली प्रोसेस को कहते हैं। इसमें मुख्य रूप से ब्रश करना, जीभ साफ करना, और फ्लॉसिंग शामिल है।

केवल ब्रश करना नहीं है काफी

दांतों को सड़न से बचाने के लिए केवल ब्रश करना काफी नहीं है। बल्कि आपको जरूरत है पावर ब्रशिंग और वॉटर फ्लोसिंग की। एक रिपोर्ट के मुताबिक 20 या उससे बड़ी उम्र के 90% लोगों के दांतों में ज्यादा कैविटी पाई गई है। वजह ओरल हेल्थ का ख्याल न रखना।WHO के अनुसार, शुगर और तंबाकू का अत्यधिक सेवन, फ्लोराइड के अपर्याप्त संपर्क से दर्द और कभी-कभी दांतों के टूटने और इंफेक्शन का खतरा होता है।

क्या है पावर ब्रशिंग

ब्रश के अलावा पावर ब्रशिंग भी काफी जरूरी है। पावर ब्रशिंग एक प्रकार का इलेक्ट्रिक टूथब्रश होता है जो वाइब्रेशन के साथ दांतों पर गोल-गोल घूमते हुए सफाई करता है। हालांकि ज्यादा बार पावर ब्रशिंग करना दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हफ्ते में 1-2 बार ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

.