होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Yamuna Express Way Rule Change : आज से यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर हुआ महंगा, जानें क्या बदलाव हुए लागू

11:54 AM Sep 01, 2022 IST | Jyoti sharma

Yamuna Express Way Rule Change : आज 1 सितंबर से यमुना एक्सप्रेस वे सफर करना महंगा हो गया है। टोल टैक्स की नई दरें बीते 31 अगस्त की आधी रात से लागू हो गई हैं। जिससे अब इस शानदार एक्सप्रेस पर सफर करने के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पडेंगी। जानिए आज से क्या बदलाव इसमें लागू हुए हैं।

Yamuna Express Way पर हल्के वाहनों के लिए 10 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। कॉमर्शियल वाहनों पर 90 पैसे प्रति किमी, 6 पहिया वाहन के लिए 15 पैसे प्रति किमी की दर से कीमतें बढ़ी हैं।

Yamuna Express Way पर अब ये होंगी नई दरें

यमुना एक्सप्रेस वे पर अब कार को एक तरफ के सफर के लिए 415 की जगह 437 रुपए चुकाने होंगे। हल्के मालवाहक वाहनों के लिए यह कीमत 684 रुपए हो गई है। पहले इसके लिए 635 रुपए चुकाने होते थे। दूसरी तरफ 6 पहिया वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए यह दर 1394 रुपए हो गई थी। पहले यह कीमत 1295 रुपए थी। वहीं भारी वाहनों के लिए अब 2729 रुपए चुकाने होंगे। पहले इसके लिए 2250 रुपए देने होते थे।

3 टोल नाके खंदौली, जेवर, मथुरा फास्टटैग लेन में बदले जाएंगे

दरअसल अप्रैल महीने में जेपी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने टोल टैक्स बढ़ाने को लेकर अपना प्रस्ताव यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी के पास भेजा था। अथॉरिटी ने इसे लेकर एक बैठक आयोजित की थी जिसके बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बता दें कि इस प्रस्ताव के बदले में जेपी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने Yamuna Express Way  के 3 टोल नाकों खंदौली, जेवर, मथुरा को फास्टटैग लेन में बदलने को कहा है। साथ ही कई और सुविधाएं एक्सप्रेस वे पर दी जाएंगी। कंपनी का कहना है कि सड़क सुरक्षा के लिए यमुना एक्सप्रेस वे 22 सुधार का काम जारी है। जिस पर लगभग 130.54 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

यह भी पढ़ें- 1 सितंबर 2022 से LPG Gas Cylinder और बीमा पॉलिसी लेना हुआ सस्ता, रुपए पैसे से जुड़े ये नियम भी बदलेंगे

Next Article