होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

WTC Final 2023 : कप्तान रोहित शर्मा के साथ इंग्लैंड पहुंचे यशस्वी जायसवाल, Trent Boult सहित इन खिलाड़ियों ने दी बधाई

06:09 PM May 30, 2023 IST | Mukesh Kumar

WTC Final 2023 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून तक लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जायेगा। वहीं 12 जून का दिन रिजर्व डे रखा गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें घोषित हो चुकी हैं। दोनों टीमों के ज्यादातर खिलाड़ी लंदन पहुंच चुके हैं। लेकिन भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी अभी तक नहीं पहुंचे। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा सहित कई खिलाड़ी आईपीएल की वजह से रुके हुए थे, हालांकि आईपीएल 2023 का संमापन हो चुका है। ये खिलाड़ी 31 मई को लंदन के लिए रवाना हो जाएगे। लेकिन इसी बीच यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुंच गए है।

यह खबर भी पढ़ेंं:- IPL 2023 : MS धोनी ने रवींद्र जडेजा को गोद में उठाकर मनाया जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

दरअसल यशस्वी जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, यह तस्वीर फ्लाइट के अंदर की है। युवा क्रिकेटर ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए रोहित शर्मा के साथ इंग्लैंड रवाना हुए है। यशस्वी जायसवाल की इस फोटो पर कई क्रिकटरों ने कमेंट किया है। वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ड ने कहा है कि अक्टूबर में मिलते हैं, वहीं तिलक वर्मा- अनुनय सिंह, धवल कुलकर्णी ने भी बधाई दी है।

WTC फाइनल के फाइनल के लिए दोनों टीमें-

ऑस्ट्रेलिया टीम:- स्कॉट बोलैंड, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, एलेक्स केरी, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क , डेविड वॉर्नर।

भारतीय टीम:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, श्रीकर भरत, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, इशान किशन।

Next Article