होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Wrestlers Protest: पहलवानों को मिला राजस्थान राज्य महिला आयोग का साथ, केंद्र से की कार्रवाई की मांग

02:06 PM Jun 01, 2023 IST | Jyoti sharma

Wrestlers Protest: यौन शोषण मामले में पहलवानों को अब राजस्थान राज्य महिला आयोग का समर्थन मिल गया है। आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने प्रेस कांफ्रेंस कर आयोग के महिला पहलवानों के साथ होने की बात कही। साथ में केंद्र से उनकी मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की। रेहाना ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर भाजपा को किस बात का डर है, क्या एक सांसद से पूरी सरकार डर गई है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर सम्मान पाने वाली लड़कियों का अपने ही घर में अपमान

रेहाना रियाज ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह बृजभूषण शरण सिंह को बचाने की कोशिश नहीं करें, पहलवान लड़कियों को न्याय मिले। भाजपा को कार्रवाई करनी चाहिए। समझ में नहीं आता कि उन्हें बचाने के लिए भाजपा इतनी उत्सुक क्यों है? आखिर इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। आखिर उन्हें किस चीज का डर है? रेहाना ने कहा कि ये साधारण लड़कियां नहीं हैं, इनकी अंतर्राष्ट्रीय पहचान है, ये सम्माननीय हैं, ओलंपिक से मेडल जीतकर आई हैं, वो कितनी परेशान हैं। वो तो ये भी कह रही हैं कि उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ क्या है फिर..

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रेहाना ने कहा कि एक तरफ तो ये सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, अब जब बेटियों पर मुसीबत आ पड़ी है तो ये उनकी सुन तक नहीं रहे। अब समझ में आ रहा है कि इनके कहने और करने में कितना अंतर है।

आखिर शरण को क्यों बचा रहे हैं

रेहाना ने कहा कि विश्व स्तर पर ख्याति बटोरने वाली ये लड़कियां आज अगर सड़क पर बैठी हैं तो बेहद मजबूरी में बैठी हैं, हमारी मांग है कि FIR दर्ज होने के बाद जिस कार्रवाई का प्रावधान है उसी तरह निष्पक्ष तरीके से ये कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन ये ऐसा ना करके ये उस बृजभूषण सिंह शरण को बचा रहे हैं। ये सोचने वाली बात है।

मुजफ्फरनगर में महापंचायत

बता दें कि आज मुजफ्फरनगर में किसानों के साथ पहवानों की महापंचायत हो रही है। इसमें भारतीय किसानयूनियन के नेता, खाप पंचायतों के प्रमुख और सदस्य शामिल हो रहे हैं और आगे की रणनीति बना रहे हैं। ये महापंचायत वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में हो रही है। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड के खाप पंचायतों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। पुलिस ने भी पंचायत को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है।

Next Article