होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

WPL Auction 2024: 16 साल की उम्र में 10 विकेट…₹2 करोड़ में नीलामी, कौन हैं भारतीय खिलाड़ी काश्वी गौतम?

महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में भारत की एक 20 साल की महिला खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया। गुजरात जायंट्स ने गौतम काश्वी लिए बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा बोली लगाई है। इस लीग में वह अब सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गई हैं।
05:50 PM Dec 09, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

WPL Auction 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में भारत की एक 20 साल की महिला खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया। गुजरात जायंट्स ने गौतम काश्वी लिए बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा बोली लगाई है। इस लीग में वह अब सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गई हैं। उन्होंने अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन उन्होंने इंडिया ए और इंडिया अंडर 19 में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया है।

गुजरात के दिग्गजों ने बनाया करोड़पति!

काश्वी गौतम का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था, लेकिन गुजरात टाइटंस ने उन पर 2 करोड़ रुपये की आखिरी बोली लगाई है। इसके साथ ही वह इस लीग की टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गईं। साथ ही काशवी अब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी ज्यादा सैलरी पाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए खेला भी नहीं है। अब देखना होगा कि इंडिया ए के लिए तो उन्होंने कमाल किया ही था अब महिला आईपीएल में क्या कमाल कर पाती हैं।

कौन हैं काश्वी गौतम?

काशवी गौतम भारत की दाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज हैं। उनका जन्म 2003 में चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था। वह भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना पाई हैं लेकिन उन्होंने भारत ए टीम और इससे पहले महिला टी20 चैलेंज में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं है। हाल ही में इंग्लैंड ए के खिलाफ उन्होंने भारत ए के लिए दो मैचों में करीब 7 की इकोनॉमी से तीन विकेट लिए थे। अब वह अंतरराष्ट्रीय टीम में जरूर नहीं हैं लेकिन डब्लूपीएल का मंच उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका जरूर देगा।

16 साल की उम्र में 10 विकेट लिए

काशवी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई हैं, लेकिन महज 16 साल की उम्र में उन्होंने चंडीगढ़ के लिए खेलते हुए सभी 10 विकेट लेने का कारनामा भी किया था। उन्होंने यह उपलब्धि अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के एक मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हासिल की थी। इस कारनामे से पहले उन्होंने पिछले मैच में 7 विकेट लेने का कारनामा भी किया था। काशवी घरेलू स्तर पर भी खतरनाक गेंदबाज रही हैं।

Next Article