For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

WPL 2024 Auction : वुमेंस प्रीमियर लीग में आज होगी नीलामी, 165 खिलाड़ियों में से इन 30 की चमकेगी किस्मत, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

11:23 AM Dec 09, 2023 IST | Mukesh Kumar
wpl 2024 auction   वुमेंस प्रीमियर लीग में आज होगी नीलामी  165 खिलाड़ियों में से इन 30 की चमकेगी किस्मत  यहां जानिए पूरी डिटेल्स

WPL 2024 Auction : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) शनिवार 9 दिसंबर को मुंबई में महिला प्रीमियर लीग (WPL) की मिनी-ऑक्शन आयोजित करेगा। इस मिनी-ऑक्शन में सभी 5 फ्रेंचाइजी-दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, यूपी वारियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपनीटीम को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगी। डब्ल्यूपीएल मिनी-ऑक्शन में कुल 165 महिला प्लेयर्स भाग लेंगी। जिसमें ज्यादातर 30 प्लेयर्स की किस्मत चमकने के चांस है क्योंकि इतने ही स्लॉट खाली है। इन 165 खिलाड़ियों में 104 भारतीय और 61 विदेशी क्रिकेटर शाामिल है। मिनी-ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों के 9 स्लॉट खाली है, इसी वजह से मिनी-ऑक्शन में तगड़ा कॉम्पिटिशन होने वाला है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:– क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड? ब्रायन लारा ने की बड़ी भविष्यवाणी

जानिए डब्ल्यूपीएल ऑक्शन 2024 से जुड़ी पूरी डिटेल्स

वुमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन 2024 शनिवार यानी 9 दिसंबर को मुंबई में होगा, भारतीय समयानुसार डब्ल्यूपीएल मिनी-ऑक्शन दोपहर ढ़ाई बजे शुरू होगा। वहीं इस नीलामी का लाइव प्रसारण टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न चैनलों के साथ कलर्स सिनेप्लेक्स पर होगा। इसके अलावा डब्ल्यूपीएल ऑक्शन 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं। इस नीलामी में कुल 165 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिसमें 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगी।

गुजरात जाएंट्स
फ्रेंचाइजी ने एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलाता, हरलीन देओल, लॉरा वोल्वार्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, रिटेन किया है, जबकि इन खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है जैसे- एनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ली गाला, किम गर्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारूनिका सिसोदिया, सब्बिनेनी मेघना, सोफिया डंकली, सुशमा वर्मा। गुजरात जाएंट्स के पास पर्स में 5.95 करोड़ रुपए शेष है। वहीं फ्रेंजाइजी ने 7.55 करोड़ रुपए खर्च कर दिए है।

मुंबई इंडियंस

फ्रेंचाइजी ने अमनजोत कौर, अमीलिया कर, च्लोई ट्रायन, हरमनप्रीत कौर, हीली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वॉन्ग, जिन्तिमनि कलिता, नताली शिवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया को रिटेल किया है, जबकि धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम यादव रिलीज किए गए खिलाड़ियों में शामिल है। वहीं फ्रेंचाइजी रिटेन खिलाड़ियों पर 11.4 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है, वहीं फ्रेंचाइजी के पास 2.1 करोड़ रुपए बचे हुए है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
फ्रेंचाइजी ने आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिस पेरी, हीदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहुजा, रेनुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन को रिटेल किया है, जबकि डेने वैन निकर्क, एरिन बर्न्स, कोमल झांजड़, मेगन शुट्ट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार रिलीज किए हुए खिलाड़ियों में शामिल है। फ्रेंचाइजी के पास 3.35 करोड़ रुपए शेष है।

यूवी वारियर्स
फ्रेंचाइजी ने एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्षवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशस्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्ल्स्टोन, तहिलिया मैकग्राथ रिटेल किए गए खिलाड़ियों में शामिल है। जबकि देविका वैद्या, शब्निम इस्माइल, शिवाली शिंदे, सिमरन शेख रिलीज गई लिस्ट में शामिल है। फ्रेंचाइजी के पर्स में 3.35 करोड़ रुपए है।

दिल्ली कैपिटल्स
फ्रेंचाइजी ने एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जॉनसन, लॉरा हैरिस, मारिजाने कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तनिया भाटिया, तितास साधु को रिटेन किया है। वहीं फ्रेंचाइजी के पर्स में 2.25 करोड़ रुपए बचे हुए है।

.