For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सोने-चांदी से भी महंगा है ये आलू, 50,000 में मिलता है एक किलो, जानिए इसकी खासियत

अगर आप खरीदना चाहते हैं एक किलो फ्रांसीसी आलू तो आपको चुकाने पड़ेंगे 50,000 रुपए। यह आलू अपने आप में एक यूनिक और औषधीय गुणों से भरपूर है।
02:52 PM Apr 14, 2023 IST | BHUP SINGH
सोने चांदी से भी महंगा है ये आलू  50 000 में मिलता है एक किलो  जानिए इसकी खासियत

नई दिल्‍ली। आलू (Potato) को सब्जियों का किंग कहा जाता है। आलू एक सदाबहार सब्जी है जो हर वक्त उपलब्ध रहता है और खाया जाता है। आलू प्रति किलो की रेट के आधार पर भी सस्ता पड़ता है। 20 रुपए से ऊपर जाते ही आलू सबको महंगा लगने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश में आलू 100-200 रुपए किलोग्राम भी मिलता है। आपको विश्वास हो ना हो लेकिन यह बात सच है। दरअसल, फ्रांस में पैदा होने वाला ले बोनेटे (Le Bonnotte Price) आलू की कीमत सोने और चांदी के भाव को टक्कर देती हैं। 1 किलो आलू की कीमत में पूरे महीने भर का राशन बड़ी आसानी से आ जाता है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Business Idea: बिना एक रुपया खर्च किए करें ये बिजनेस, कमा सकते हैं लाखों

50,000 रुपए प्रति किलो ले बोनेटे का भाव

फ्रांसीसी आलू के एक किलो का भाव 50,000 रुपए है। फ्रांसीसी एक किलो आलू की कीमत में भारत में 100 क्विंटल आलू खरीद सकते हैं। यूपी और हरियाणा में आलू के भाव 5 रुपए प्रति किलो और 500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। लेकिन ले बोनोटे आलू को लोग लाइन में लगकर खरीदने को तैयार रहते हैं। यह आलू आसानी से हर किसी को ना तो मिलता है ना ही हर किसी की खरीदने की हसियत होती है। इसका कारण यह है कि दुनिया में इसका कम उत्पादन होता है। पूरी दुनिया में इस आलू का उत्पादन केवल 100 टन ही है। यह फ्रांस में उगाया जाता है, वो भी बहुत कम एरिया में।

ले बोनोटे आलू क्यों है इतना महंगा?

ले बोनोटे (Le Bonnotte) आलू की एक दुर्लभ किस्म है और इसे हर जगह नहीं उगाया जा सकता है। इसकी खेती मुख्यत: फ्रांस के द्वीप Ile de Noirmoutier में ही होती है। इस द्वीप के 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में आलू की खेती की जाती है। इसे पैदा करने में समुद्री शैवाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे पैदा करने में मेहनत भी बहुत लगती है। समुद्र में आती नमकीन हवा, रेतीली मिट्‌टी और समुद्री शैवाल इसमें अनूठा स्वाद और गुण भरते हैं। सालभर में इसका केवल 100 टन ही उत्पादन होता है।

यह खबर भी पढ़ें:-बेहद खूबसूरत दिखने वाले इस फूल की खेती कर आप भी कमा सकते हैं हर महीने 65 हजार

ले बोनोटे 90 में हो जाता है तैयार

ले बोनोटे आलू की फसल 90 दिन में तैयार हो जाती है। हालांकि, इसकी खुदाई इसके पूरी तरह से तैयार होने से पहले की कर ली जाती है। इसकी बुवाई फरवरी में होती है और मई आते-आते इसे निकाल लिया जाता है। इसका टेस्ट नमकीन होता है और इसे छीलने की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि इसमें यूनिक टेस्ट और औषधीण गुण होते हैं।

.