For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजस्थान की सबसे बड़ी शादी: 5 लाख लोगों के लिए बनेगा खाना...17 हजार परोसने वाले, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

02:36 PM May 25, 2023 IST | Jyoti sharma
राजस्थान की सबसे बड़ी शादी  5 लाख लोगों के लिए बनेगा खाना   17 हजार परोसने वाले  बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

बारां में आज सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। ये कार्यक्रम गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में हो रहा है। उनके सामाजिक ट्रस्ट श्री महावीर गौशाला की ओर से यह सामूहिक विवाह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 2222 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसमें 111 मुस्लिम समाज के जोड़े भी शामिल हैं। इस सामूहिक विवाह का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होने जा रहा है।

Advertisement

राजस्थान की सबसे बड़ी शादी

ये है समारोह की खासियत

1- इस भव्य सामूहिक शादी समारोह की खासियतों के बारे में अगर बताएं तो यह कार्यक्रम कोटा-बारां नेशनल हाइवे के पास होगा।

2- इतने बड़ी संख्या में जोड़ों के शादी करने के लिए 60 किसानों ने अपनी जमीन भी निशुल्क दी है।

3- 3.25 लाख वर्गफीट भूमि पर तो सिर्फ वरमाला के लिए पांडाल बनाया जा रहा है। कुल मिलाकर इसमें 34 पांडाल बनाए गए हैं।

4- यहां दो हजार बीघा में 70 डोम लगाए गए हैं। बारिश को देखते हुए इन डोम को वाटरप्रूफ बनाया गया है।

राजस्थान की सबसे बड़ी शादी

5-इसके सबसे मुख्य डोम में एक साथ सभी 2222 जोड़े बैठेंगे। लोगों के इस डोम तक जाने के लिए ग्रेवल सड़कें बनाई हैं।

6- सनातन धर्म वाले जोड़ों की गायत्री परिवार के पंडित शादी कराएंगे। तो मुस्लिम समाज के जोड़ों का निकाह काजी करवाएंगे।

7- यहां पर शादी करने वाले जोड़ों के लिए के परिजनों के लिए 4 हज़ार 500 टेण्ट के कॉटेज बनाए गए हैं।

राजस्थान की सबसे बड़ी शादी

8- इस समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए 2 हजार से ज्यादा बाथरूम बनवाए गए हैं। 700 से ज्यादा टॉयलेट बनवाए हैं।

9- लाखों की संख्या में आने वाले मेहमानों के खाने के इंतजाम किया जा रहा है। 5 लाख लोगों के लिए खाना बनाने में 3 हजार से ज्यादा हलवाई लगे हुए हैं। बीते बुधवार से ही हलवाई मिठाईयां बना रहे हैं।

10- खाने में 151 टन आटा, 80 टन सब्जियां, 42 टन शक्कर, 25 टन दाल की खपत होने का अनुमान लगाया गया है।

राजस्थान की सबसे बड़ी शादी

11- खाने में इस्तेमाल के लिए 4100 टिन की कैन मूंगफली का तेल और 1800 कैन देसी घी मंगवाया गया है।
12- शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए 50 लाख लीटर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

राजस्थान की सबसे बड़ी शादी

13- यहां कल सुबह 10 बजे से भोजन शुरू होगा। यहां एक बार में ही 64 हजार लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है।

14- एक डोम में 2 हजार लोग आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं। खाना परोसने के लिए लगभग 17 हजार लोग होंगे और दूसरे काम संभालेंगे।

.