होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

1 जनवरी को दुनिया की आबादी भी बनाएगी रिकॉर्ड, विश्व में हर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म

आने वाले नए साल में दुनिया की आबादी भी एक नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। इस साल विश्व की जनसंख्या में लगभग साल 7.5 करोड़ का इजाफा हुआ। नए साल के दिन कुल वैश्विक आबादी के आठ अरब से अधिक हो जाने का अनुमान है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
10:57 AM Dec 30, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। आने वाले नए साल में दुनिया की आबादी भी एक नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। इस साल विश्व की जनसंख्या में लगभग साल 7.5 करोड़ का इजाफा हुआ। नए साल के दिन कुल वैश्विक आबादी के आठ अरब से अधिक हो जाने का अनुमान है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दुनिया भर में जनसंख्या की वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम रही। वर्ष 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में हर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत होने का अनुमान है।

यह खबर भी पढ़ें:-न्यूजर्सी से 2019 से लापता है भारतीय छात्रा, सूचना देने पर FBI देगा 10,000 डॉलर का इनाम

क्या है अमेरिका की आबादी का हाल

अमेरिका की जनसंख्या की वृद्धि दर पिछले वर्ष 0.53 प्रतिशत थी, जो दुनिया भर की वृद्धि दर से आधी है। अमेरिका की आबादी इस साल 17 लाख बढ़ी और नववर्ष पर इसकी कुल जनसंख्या 33 करोड़ 58 लाख हो जाएगी। ‘ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन’ में जनसांख्यिकी विशेषज्ञ विलियम फ्रे ने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि की मौजूदा गति यदि इस दशक के अंत तक बरकरार रही, तो 2020 का दशक जनसंख्या में बढ़ोतरी के लिहाज से अमेरिकी इतिहास में सबसे धीमी गति का दशक हो सकता है और 2020 से 2030 तक 10 साल की अवधि में वृद्धि दर चार प्रतिशत से कम रह सकती है।

भारत ने चीन को छोड़ा पीछे

आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ते हुए इसी साल भारत दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बना था। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के अनुमान के मुताबिक भारत की आबादी 142.86 करोड़ को पार कर गई है। यूएन का अनुमान है कि अगले तीन दशकों में भारत की आबादी बढ़ती रहेगी और उसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरू होगी। भारत में साल 2011 के बाद से जनगणना नहीं हुई है और इसलिए उसकी साल 2023 में सटीक आबादी कितनी है यह जानकारी नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें:-7 समंदर पार अमेरिका में भी जय श्रीराम, हफ्ते भर 1100 मंदिरों में भव्य समारोह

Next Article