होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Atlantis The Royal : दुनिया का सबसे महंगा और लग्जरी होटल, एक रात का किराया 82 लाख से ज्यादा

06:20 PM Mar 04, 2023 IST | Sanjay Raiswal

दुबई (Dubai) मतलब पैसा ही पैसा। हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्योंकि दुनिया के धनी शहरों में से दुबई (Royal City Dubai) का भी नाम शामिल है। यहां आने वाला हर टूरिस्ट अय्याशी की जिदंगी, घूमना फिरना, मौज मस्ती करता है। दुबई शहर को दुनिया भर में अपने मॉर्डर्न आर्किटेक्चर, लग्जरी होटल्स, मेहमान नवाजी, परंपरागत मार्केट प्लेस, फैशन वियर्स और टूरिस्ट सिटी भी कहते है। यहां आने वाला हर टूरिस्ट लग्जरी लाइफ जीता है।

जब भी आप दुबई घूमने जाएंगे तो यहां एक अलग ही माहौल में खुद को पाएंगे। दुबई शहर बड़ी-बड़ी इमारत उसकी सिविल इंजीनियरिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। दुबई का सबसे बड़ा आकर्षण दुनिया की सबसे ऊंची 163 मंजिला इमारत बुर्ज खलीफा है। इसके अलावा दुबई में दुनिया का पहला आर्टिफिशियल पाम आइलैंड भी है। अगर आप यहां घूमने की सोच रहे है तो यहां एक से बढ़कर एक लग्जरी होटल्स है। ऐसे में यहां दुनिया का सबसे महंगा और लग्जरी होटल्स भी है, जिसका एक रात का किराया आपको हैरान कर देगा। जी हां, दुबई का अटलांटिस द रॉयल रिजॉर्ट का किराया आम इंसान की सोच से परे है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि दुबई का यह रिजॉर्ट पूरी दुनिया में सबसे महंगा रिजॉर्ट है। दुबई में स्थित अटलांटिस द रॉयल रिजॉर्ट में करीब 800 कमरे हैं। इस पूरे होटल में सबसे महंगा कमरा रॉयल मेंशन रूम है। यहां हर रात रॉयल मेंशन रूम में ठहरने की कीमत 100,000 अमेरिकी डॉलर है, जो करीब 82.5 लाख रुपये से अधिक है।

इस लग्जरी होटल्स में एक से बढ़कर एक सुविधाएं हैं। यहां आने वाला हर टूरिस्टकुछ ऐसा अनुभव करता है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। अटलांटिस होटल के मुख्य आकर्षणों में से एक रिजॉर्ट के अंदर बने एक्वेरियम और कमरे व लॉबी के अंदर सोने और संगमरमर की सजावट है। अटलांटिस होटल की दीवारों को असली सोने के वॉलपेपर से सजाया गया है। वहीं इस होटल के बाथरूम इतालवी संगमरमर से बने हैं।

अगर आप अटलांटिस होटल में रूकना चाहते है तो यहां के होटल में रॉयल मेंशन रूम की कीमत लगभग 82.5 लाख रुपये प्रति रात और 22 फीसदी टैक्स अलग से लगता है। वहीं इसके अलावा अटलांटिस द रॉयल होटल में सबसे सस्ते रूम की कीमत 4,134 दिरहम है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 92,000 रुपये है।

Next Article