For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

World Cup 2023 : बारिश ने बिगाड़ा रोहित एंड कंपनी का खेल, बारिश देखने के लिए तय की 6.5 हजार से ज्यादा किमी की दूरी

12:06 PM Oct 04, 2023 IST | Mukesh Kumar
world cup 2023   बारिश ने बिगाड़ा रोहित एंड कंपनी का खेल  बारिश देखने के लिए तय की 6 5 हजार से ज्यादा किमी की दूरी

World Cup 2023 : भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। भारतीय टीम अपने सफर की शुरुआत 8 अक्टूबर को कंगारूओं के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से सामना करने से पहले भारतीय टीम का कड़े अभ्यास की जरूरत थी। टीम के पास अपनी तैयारियों को परखने के लिए उसके पास दो वॉर्म अप मैच थे, लेकिन दोनों ही मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए है। भारतीय टीम का पहला वॉर्म अप मैच गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ था, जबकि दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम में नीदरलैंड्स से था। दोनों ही मैच रद्द होने के बाद भारत को बड़ा झटका लगा है। इस टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र टीम है जो वर्ल्ड कप में बिना कोई वॉर्म अप मैच खेले उतरेगी।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-World Cup Records : विश्व कप में इन 5 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ना असंभव, 2 पर है क्रिकेट के भगवान का

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत अपना आखिरी इंटरनेशल मैच 27 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेली थी। यह मुकाबला राजकोट में खेला गया था। वनडे सीरीज का यह तीसरा मुकाबला था, जो भारत हार गई थी। हालांकि वो 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी।

कपिल, धोनी के बाद रोहित के पास वर्ल्ड कप जीतने का मौका

रोहित एंड कंपनी के पास अबकी बार भी वर्ल्ड कप जीतने का शानदार मौका है। 12 साल बाद भारत की सरजमीं का क्रिकेट का महाकुंभ खेला जा रहा है। 2011 में जब भारत में वर्ल्ड कप खेला गया था तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था, भारतीय टीम अब तक 2 बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है। हालांकि 10 साल से वो आईसीसी की कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

बता दें कि 2013 में आखिरी बार भारतीय टीम ने आईसीसी की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इंग्लैंड की मेजबानी में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने जीती थी, एमएस धोनी की अगुवाई में भारत ने यह ट्रॉफी जीती थी। अब रोहित एंड कंपनी के पास इतिहास रचने का मौका हैं और अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे और अब रोहित के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर भारत वर्ल्ड कप 2023 जीतने में सफल रहती है तो कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी के बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन जायेंगे।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, सिराज, शमी, बुमराह।

.