For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

World Cup 2023: भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया, अय्यर-राहुल का शतक, विराट-रोहित ने लिए 1-1 विकेट 

विश्व कप 2023 में भारत का विजय अभियान जारी है। टीम ने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया। विश्व कप में यह भारत की लगातार नौवीं जीत है। टीम इंडिया ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप में लगातार नौ मैच जीते हैं।
09:52 PM Nov 12, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
world cup 2023  भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया  अय्यर राहुल का शतक  विराट रोहित ने लिए 1 1 विकेट 

India vs Netherlands: विश्व कप 2023 में भारत का विजय अभियान जारी है। टीम ने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया। विश्व कप में यह भारत की लगातार नौवीं जीत है। टीम इंडिया ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप में लगातार नौ मैच जीते हैं। भारत के 410 रनों के जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 47.5 ओवर में 250 रनों पर सिमट गई।

Advertisement

भारत की शानदार गेंजबाजी

नीदरलैंड्स के लिए तेजा निदामनुरू ने सबसे ज्यादा 39 गेंदों पर 54 रन बनाए। भारत के लिए गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके है। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा को 1-1 कामयाबी मिली।

आज बल्लेबाजी में भारत का कमाल

भारत के लिए श्रेयस अय्यर (नाबाद 128) और केएल राहुल (102) ने शतक लगाए। यह वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इससे पहले, शुबमन गिल 51, रोहित शर्मा 61 और विराट कोहली 51 रन बनाकर अर्धशतक लगाया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत के टॉप 5 खिलाड़ियों ने 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। केएल राहुल ने महज 62 गेंदों में शतक लगाया। राहुल अब भारत के लिए दुनिया में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

.