होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

World Cup 2023 से पहले अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, इस ओपनर बल्लेबाज ने लिया संन्यास

07:02 PM Sep 05, 2023 IST | Mukesh Kumar

World Cup 2023 : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनकी टीम के ओपनर बल्लेबाज ने अचानक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद क्रिकेट जगत में हंडकप मच गया है। क्योंकि इस बल्लेबाज ने अपने दम पर साउथ अफ्रीका को कई मैच जीता चुका है। इस स्टार बल्लेबाज का नाम डी कॉक वनडे विश्व कप 2023 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया। इस दौरान क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने अपनी विश्व कप टीम की घोषणा में डी कॉक की संन्यास लेने की खबर की पुष्टी की और कहा, हम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए उनकी सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं। साउथ अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक एनोच एनकेवे ने कहा, क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका के लिए एक अच्छे साथी रहे हैं। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली से कई रिकॉर्ड बनाए और कई सालों तक मुख्य बल्लेबाज रहे है।

डी कॉक ने 2013 में डेब्यू किया

बता दें कि डी कॉक ने 2013 में टीम में डेब्यू किया था और अब तक 140 मैच खेले हैं। 44.85 की औसत और 96.08 की स्ट्राइक रेट के साथ डी कॉक ने 5966 रन बनाए हैं। उनके नाम पर 17 शतक और 29 अर्द्धशतक हैं, जिसमें 178 का उच्च स्कोर है जो 2016 में सेंचुरियन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।

एक विकेटकीपर के रूप में उनके नाम 183 कैच और 14 स्टंपिंग हैं। डी कॉक ने आठ वनडे मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी की, जिनमें से उन्होंने चार जीते और तीन हारे। दक्षिण अफ्रीका अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ करेगा।

Next Article