For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

World Athletics Championship 2023 : नीरज चोपड़ा ने किया बड़ा कारनामा, गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने

11:26 AM Aug 28, 2023 IST | Mukesh Kumar
world athletics championship 2023   नीरज चोपड़ा ने किया बड़ा कारनामा  गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने

World Athletics Championship 2023 : भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एकबार फिर से जेवलिन थ्रो में बड़ा कारनामा किया है। नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championship) में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के राष्ट्रीय एथलेटिक्स सेंटर में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर का थ्रो फेंका। फाइनल में कुल 6 अटेम्प्ट यानी राउंड होते हैं और नीरज चोपड़ा ने दूसरे राउंड में अपना दम दिखाते हुए 88.17 मीटर का थ्रो कर दिया था। इसके बाद से ही वह अंक तालिका में अंत तक यह बढ़त कायम रखी।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:- Asia Cup 2023: भारतीय टीम करेगी बड़ा धमाका, एशिया कप में बस नेपाल से मैच हो जाने दीजिए

नीरज चोपड़ा के 6 अटेम्प्ट्स

पहला राउंड: पहले राउंड में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उनके पहले प्रयास को फाउल करार दिया गया। बता दें कि डीपी मनु ने 78.44 मीटर दूर भाला फेंका है। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 74.80 मीटर दूर थ्रो फेंका।

दूसरा राउंड: नीरज चोपड़ा ने दूसरे राउंड में शानदार वापसी करते हुए 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे राउंड के खत्म होने पर वह शीर्ष पर हैं। किशोर जेना ने 82.82 मीटर दूर भाला फेंका। वो 5वें स्थान पर है। डीपी मनु 78.44 मीटर के स्कोर के साथ 10वें नंबर पर हैं। अरशद नदीम चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने दूसरे राउंड में 82.81 मीटर दूर भाला फेंका था। दूसरे राउंड के थ्रो के बाद नीरज चोपड़ा को विश्वास हो गया था कि वह गोल्ड मेडल जीतने वाले है।

तीसरा राउंड: नीरज चोपड़ा ने तीसरे राउंड में 86.32 मीटर दूर थ्रो किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने तीसरे राउंड में 87.82 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं भारत के डीपी मनु ने 83.72 मीटर दूर भाला फेंका है। यह तीन राउंड में उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन है। जबकि किशोर जेना तीसरे राउंड में फाउल करार दिया गया।

चौथा राउंड: नीरज चोपड़ा ने चौथे राउंड में 84.64 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं डीपी मनु के थ्रो को फाउल करार दिया गया। किशोर जेना ने 80.19 मीटर दूर थ्रो फेंका। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.15 मीटर दूर भाला फेंका। चार राउंड के बाद नीरज पहले, अरशद दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद 2 राउंड बचे थे।

5वां राउंड: नीरज चोपड़ा ने पांचवें राउंड में 87.73 मीटर दूर भाला फेंका है। जबकि किशोर जेना के पांचवें राउंड के थ्रो को फाउल करार दिया गया। वहीं, डीपी मनु ने पांचवें अटेम्प्ट में 83.48 मीटर का थ्रो फेंका।

छठा राउंड: छठे राउंड में नीरज ने 83.98 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं, किशोर जेना का छठा अटेम्प्ट फाउल रहा। डीपी मनु ने 84.14 मीटर का थ्रो किया। यह उनका अब तक का फाइनल में बेस्ट थ्रो रहा। छठे प्रयास के बाद नीरज ने डीपी मनु और किशोर जेना को गले लगाया और वह बहुत खुश नजर आए।

.