होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

World Asthma Day: अगर आप भी अस्थमा से हैं परेशान तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

02:56 PM May 02, 2023 IST | Prasidhi

आज यानी 2 मई को हर साल ‘World Asthma Day’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मोटिव अस्थमा जैसे रोग के प्रति लोगों को जागरुक करना है। अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है, इस बीमारी का हाल ऐसा है कि सही समय पर इलाज न मिलने से इंसान की मौत भी हो सकती है। अस्थमा के रोगियों को अपने खाने का काफी ध्यान रखने की जरूरत है। आज ‘World Asthma Day’ के दिन जानेंगे कि, अस्थमा क्या है और इसका क्या इलाज है।

क्या होता है अस्थमा

अस्थमा फेफड़ो से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में सांस की नली सुकड़ने लगती है जिसकी वजह से सांस लेगे में दिक्कत होने लगती है। अस्थमा के ग्रस्त लोग कोई भी ऐसा काम नहीं कर सकते जिससे उनकी सांस फूलने लगे। अगर आपको अस्थमा के लक्षण जानने हैं तो अगर आपको खांसी, सांस लेने में समस्या, घरघराहट, सीने में जकड़न जैसे लक्षण नजर आते हैं, तो समझ लें कि आपको अस्थमा कि आपको अस्थमा है।

क्या है ‘World Asthma Day’ 2023 की थीम

इस साल ‘World Asthma Day’ की थीम है अस्थमा केयर फॉर ऑल। थीम के अनुसार इस बार निम्न और मध्यम आय वाले देशों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्हें अस्थमा से ठीक होने के लिए भी दवाईओं और बाकी चीजों का ज्ञान दिया जाएगा।

किन चीजों को खाने से बचें

कॉफी

अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हैं और आपको अस्थमा भी है तो आपको कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। कॉफी में मौजूद कैफीन एसिड रिफलेक्स को बढ़ा देती है। इस वजह से आपको फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।

अचार

अस्थमा के मरीजों को अचार का सेवन करने से सक्त मना किया जाता है। क्योंकि इसमें सोडियम सल्फेट पाया जाता है। इस वजह से आपका अस्थमा बड़ सकता है।

सोया

सोया या फिर सोया से बने पदार्थ अस्थमा के मरीजों को काफी नुक्सान पहुंचा सकता है। इसकी वजह ये है कि, सोया को फ्रीज किया जाता हैं और ठंड करने वाली चीजे आपके लंग्स में दिक्कत पैदा कर सकती हैं।

मूंगफली

मूंगफली से कई लोगों को एलर्जी होती है। लेकिन मूंगफली अस्थमा के मरीजों के लिए काफी हानिकाराक है। अस्थमा के मरीजों को मूंगफली भी नहीं खाना चाहिए।

Next Article