होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

World Archery Championships 2023: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, बर्लिन को हराकर जीता स्वर्ण पदक, PM मोदी ने दी बधाई

02:09 PM Aug 05, 2023 IST | Mukesh Kumar

World Archery Championships 2023: भारत की बेटियों ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में बड़ा कारनामा करते हुए इतिहास रच दिया है। इस कार्यक्रम में भारतीय तीरंदाज बेटियों ने देश का नाम रोशन कर दिया है। परनीत कौर, अदिति गोपीचंद स्वामी और ज्योति सुरेशा वेन्नम की महिला टीम ने बर्लिन में फाइनल में टॉप प्रायोरिटी प्राप्त मेक्सिको को 235-229 को करारी शिकस्त दी है। इस प्रकार भारत ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण जीतकर बड़ा कारनामा कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सभी तीरंदाजी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

PM मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, देश के लिए यह गर्व का पल है क्योंकि हमारी असाधारण कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हमारे चैंपियंस को बधाई! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह बेहतरीन परिणाम आया है।

यह खबर भी पढ़ें:- आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का नया पोस्टर जारी किया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत करेगी अभियान की शुरुआत

ज्योति, गोपीचंद और अदिति की तिकड़ी ने किया कमाल

ज्योति सुरेखा वेन्नम, गोपीचंद स्वामी और अदिति परनीत कौर की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने बीते कल बर्लिन (जर्मनी) में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीता। बता दें कि यह तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। भारतीय महिला टीम की तिकड़ी ने फाइनल में मैक्सिको की टीम में शामिल एना सोफिया हर्नांडेज जियोन, डैफपे क्विंटेरो और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय बेटिंयों ने गत चैंपियन कोलंबिया को 220-216 से पटखनी दी थी।

ओलंपिक डॉट कॉम की बेवसाइट के अनुसार, भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने पहले दौरे में बाई मिलने के बाद क्रमश: क्वार्टर फाइनल और प्री क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे और तुर्की को शिकस्त दी थी। वहीं बर्लिन में हुए इस कार्यक्रम से पहले भारत ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 11 पदक जीते थे, जिनमें 9 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज पदक शामिल थे।

Next Article