For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में महिला से दरिंदगी, आरोपी परिचित ने नहाते समय बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

01:47 PM Apr 07, 2024 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में महिला से दरिंदगी  आरोपी परिचित ने नहाते समय बनाया वीडियो  ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

Woman Raped In Jaipur : राजधानी जयपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। घर आए परिचित ने नहाते समय चुपचाप उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर आरोपी परिचित ने उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बातचीत और मिलने से मना करने पर आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO (जवाहर सर्किल) विनोद सांखला मामले की जांच कर रहे है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जवाहर सर्किल निवासी एक महिला (30) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि प्रिंस मीणा के कॉलोनी में रहने के कारण वह पिछले कई सालों से उसे जानती है। प्रिंस मीणा उस पर बातचीत करने का दबाव बनाता था। आरोप है कि एक दिन घर पर नहाते समय आरोपी प्रिंस मीणा ने चुपचाप उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी

आरोपी प्रिंस मीणा ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। एक दिन महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी प्रिंस मीणा ने घटना के बारे में किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इसक बाद आरोपी प्रिंस मीणा मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता के बातचीत और मिलने से मना करने पर आरोपी परिचित ने उसका अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.