होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

यूपी में दिनदहाड़े महिला की हत्या, 20 दिन पहले हुई थी शादी, बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

06:57 PM Dec 19, 2023 IST | Sanjay Raiswal

मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला पर बीच गांव में गोलियां बरसा दी। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। ऐसे में आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। गंभीर हालत में महिला को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, महिला की 20 दिन पहले ही शादी हुई थी और वह मुजफ्फरनगर ससुराल से मेरठ अपने मायके आई थी। यह घटना तब हुई जब सोनी मंगलवार सुबह भाई अनुज फौजी के मकान से अपने दूसरे मकान पर पैदल आ रही थीं। जैसे ही वह बीच गांव में बड़े मंदिर के समीप पहुंची तो बाइक सवार युवक ने सोनी पर गोलियां बरसा दी। महिला को लहूलुहान हालत में परिजनों ने मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने नमूने कलेक्ट किए हैं। हालांकि, घरवालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने मौके से पिस्टल के दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में हत्या का कारण महिला का शादी के बाद अफेयर सामने आया है।

झगड़े के कारण टूटी थी पहली शादी…

जानकारी के अनुसार, मृतका सोनी (28) मेरठ के मवीमीरा गांव में रहती थी। करीब 10 साल पहले उसकी शादी खतौली के हाजीपुर गांव के रहने वाले सतेंद्र से हुई थी। सतेंद्र सोनी की बड़ी बहन अल्का का देवर है। शादी के कुछ समय बाद ही सतेंद्र और सोनी के बीच झगड़ा होने लगा। इसके चलते सोनी अपने पीहर मेरठ में आकर रहने लगी। इसके बाद पति-पत्नी तलाक हो गया। घरवालों ने बताया कि 28 नवंबर को सोनी की दूसरी शादी मुजफ्फरनगर के खतौली में रहने वाले रविंद्र कुमार से हुई थी।

14 दिसंबर को आई थी मायके…

दूसरी शादी के 16 दिन बाद सोनी 14 दिसंबर को मायके में अपने गांव मवीमीरा आई थी। मंगलवार सुबह सोनी अपने भाई अनुज फौजी के मकान से अपने दूसरे मकान पर पैदल आ रही थी। जैसे ही वह बीच गांव में बड़े मंदिर के पास पहुंची, बाइक सवार युवक ने सोनी पर गोलियां बरसा दीं। सोनी को दो गोली लग गईं।

शादी के बाद पति को चकमा देकर भागी थी सोनी…

वहीं, गांव में महिला की हत्या को लेकर चर्चा है कि अफेयर के चलते यह मर्डर हो सकता है। दरअसल, 2 महीने पहले सोनी अपने पहले पति सतेंद्र के साथ मवाना में दवा लेने आई थी। तब सोनी अपने पति सतेंद्र को चकमा देकर प्रेमी नाजिम के साथ भाग गई थी। नाजिम खरदोनी गांव का रहने वाला है। कई दिनों बाद सोनी को सिकंदराबाद से बरामद किया गया था। इसके बाद सतेंद्र ने सोनी के साथ रहने से मना कर दिया था।

पहले पति से हैं 2 बेटियां…

सोनी को पहले पति सतेंद्र से 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी तनु (8) और छोटी तन्वी (6) हैं। सोनी का पति से अलग होने के बाद दोनों बेटियां पिता सतेंद्र के पास मुजफ्फरनगर में ही रहती हैं। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है हत्या को लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रेम प्रसंग और पहली शादी को लेकर जांच में जुट गई है।

Next Article