For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

आधी रात को महिला ने घर के बाहर खड़ी बाइक को किय़ा आग के हवाले, वीडियो वायरल 

11:33 AM May 12, 2023 IST | Jyoti sharma
आधी रात को महिला ने घर के बाहर खड़ी बाइक को किय़ा आग के हवाले  वीडियो वायरल 

दिल्ली के जैतपुरा इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला रात के अंधेरे में बाहर निकल कर घर के बाहर खड़ी एक बाइक से पेट्रोल निकालकर फिर उसी को बाइक पर उड़ेल कर आग लगा देती है। यही नहीं एक बाइक को आग लगाने के बाद महिला दूसरी बाइक को भी आग लगाने की कोशिश करती है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

यह पूरा मामला दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले के जैतपुर थाना इलाके का है। यहां आज तड़के करीब पौने 3 बजे एक महिला घर गली में घूमती दिखती है। उसके हाथ में एक कैन है। वह महिला घर के बाहर खड़ी एक बाइक से उस कैन में पेट्रोल निकालती है। फिर उसके बाद उस पेट्रोल को बाइक पर उड़ेल कर उसमें आग लगा देती है। महिला पास ही खड़ी दूसरी बाइक को भी आग के हवाले करने की कोशिश करती है लेकिन इलाके के लोगों ने उसको पकड़ लिया।

महिला ने नहीं बताया वारदात का कारण

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तब जैतपुरा थाने पुलिस मौके पर पहुंची। मौका-मुआयना किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी घटना को जिस सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। उसकी जांच करके इससे भी रिकॉर्ड में रख लिया गया। लेकिन अभी महिला ने पूछताछ में पुलिस को बाइक में आग लगाने का कारण नहीं बताया है। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।

.