For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में महिला से रेप, पड़ोसी युवक ने घर छोड़ने के बहाने जंगल में किया दुष्कर्म

12:42 PM Mar 21, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में महिला से रेप  पड़ोसी युवक ने घर छोड़ने के बहाने जंगल में किया दुष्कर्म

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने घर छोड़ने के बहाने जंगल में ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ हरमाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

काम का बहाना कर जंगल में ले गया आरोपी

एसएचओ हरिपाल सिंह ने बताया कि हरमाड़ा निवासी एक महिला (36) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि 15 मार्च को वह किसी काम के लिए बाजार गई थी। शाम को करीब 7 बजे घर लौटते समय उसे आरोपी पड़ोसी रास्ते में मिल गया। आरोपी ने उसे घर छोड़ने की कहकर महिला को बाइक पर बैठा लिया। बीच रास्ते में काम का बहाना कर आरोपी उसे ट्रांसपोर्ट नगर की तरह जंगल में ले गया। यहां आरोपी ने महिला से मारपीट कर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।

(यह खबर भी पढ़ें:-जयपुर में REET की छात्रा से रेप, आरोपी ने दोस्ती कर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म)

आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी

आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने हरमाड़ा थाने पहुंचकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

लव मैरिज के 10 दिन बाद पति-पत्नी का किया अपहरण…

बता दें कि दो दिन पहले ही हरमाड़ा थाना इलाके में बदमाशों ने पति-पत्नी से मारपीट कर अपहरण कर लिया था। लव मैरिज के 10 दिन बाद ही लड़की के परिजनों ने नवदंपति का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजन शादी करने से नाराज थे। यह घटना जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में रविवार दोपहर 2:18 बजे की है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है। वहीं घटना का वीडियो सामने आने के बाद युवक के पिता रामलाल ने हरमाड़ा थाने में नवदंपति के अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पूरी खबर पढ़ें:-लव मैरिज के 10 दिन बाद पति-पत्नी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, मारपीट कर घसीटते हुए कार में ले गए बदमाश)

.