होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर में महिला से रेप, आरोपी ने झूठी शादी रचाकर किया दुष्कर्म

03:17 PM Mar 11, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से झूठी शादी रचाकर कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने शादी के खर्च के बहाने महिला से पैसे भी ऐंठ लिए। महिला को जब हकीकत पता चली तो आरोपी ने किडनैप कर धमकियां देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर निवासी एक तलाकशुदा महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि नवंबर 2022 में ऑनलाइन साइड पर शादी का विज्ञापन देखकर महावीर प्रसाद ने उसे कॉल किया। शादी को लेकर दोनों की फोन पर बातचीत होना शुरू हो गई। इस दौरान आरोपी महावीर प्रसाद कई बार उससे मिलने घर भी आया।

आरोपी ने महिला को विश्वास में लेने के लिए पूर्व पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया। इसके साथ ही आरोपी ने महिला की अपनी बहनों से वीडियो कॉल पर बात करवाई। आरोपी ने शादी के बाद महिला की पूरी जिम्मेदारी उठाने का वादा किया। साथ ही महिला के सामने शर्त रखी कि शादी वकील के समक्ष होकर तुरंत रजिस्टर्ड हो जाए। जिसके लिए 25 हजार रुपये का खर्चा बताकर उसे देने के लिए कहा।

महिला ने आरोपी को 25 हजार रुपये देकर 15 जनवरी को चुपचाप शादी कर ली। महिला का आरोप है झूठी शादी रचाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला को शादी के बाद पता चला कि आरोपी ने पूर्व में चार शादियां कर रखी है।

महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी महिला के पर्स में रखे पैसे और दस्तावेज लेकर फरार हो गया। आरोपी ने महिला को किडनैप कर धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Next Article