For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अजमेर में महिला से दरिंदगी, आरोपी ने चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर हड़पे पैसे और गहने

03:30 PM Nov 24, 2023 IST | Sanjay Raiswal
अजमेर में महिला से दरिंदगी  आरोपी ने चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म  ब्लैकमेल कर हड़पे पैसे और गहने

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील फोटो खींच लिए। अश्लील खींच से ब्लैकमेल कर लाखों रुपए और जेवरात हड़प लिए। आरोपी के बार-बार ब्लैकमेल होने से परेशान पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ अरांई थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि अरांई थाना क्षेत्र में निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि 7 दिन पहले वह अपने मामा के घर मिलने के लिए गई हुई थी। दूसरे दिन रात करीब 8 बजे वह शौच के लिए जंगल में गई थी। महिला का आरोप है कि इस दौरान मुकेश नाम का व्यक्ति वहां आया और चाकू दिखाकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी मुकेश ने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए और उसे धमकी दी कि अगर परिवार को बताया तो वह इसे वायरल कर देगा।

आरोपी मुकेश ने अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर महिला से 4.30 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपी ने जब और रुपयों की डिमांड की तो पीड़िता ने कहा कि उसके पास पैसे खत्म हो गए। ऐसे में आरोपी उसपर लगातार पैसों के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके लाखों के जेवरात भी हड़प लिए।

आरोपी मुकेश उसके बाद भी पीड़िता को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर परेशान करने लग गया। महिला के मना करने पर आरोपी ने उसे और उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी। पीड़िता ने परेशान होकर अपने पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ अरांई थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.