For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बीकानेर में ब्यूटी पार्लर संचालिका की गला रेतकर हत्या, पति का ड्राइवर ही निकला हत्यारा

01:38 PM Dec 27, 2023 IST | Sanjay Raiswal
बीकानेर में ब्यूटी पार्लर संचालिका की गला रेतकर हत्या  पति का ड्राइवर ही निकला हत्यारा

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की गला काटकर हत्या कर दी। महिला का शव घर से 10 किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। यह घटना शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र के श्रीगंगानगर मार्ग की है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी पुरोहित (47) पत्नी राजेश पुरोहित सोमवार शाम से गायब थी। रात करीब 1 बजे महिला का शव थाना क्षेत्र के आरसीपी कॉलोनी के मेन गेट के पास मिला। महिला के पति की ओर से हत्या का मामला दर्ज कराया था।

Advertisement

घर से मंदिर जाने का कहकर निकली थी महिला…

पुलिस ने बताया- लक्ष्मी पुरोहित नया शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला घर के पास ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। महिला के पति राजेश पुरोहित सरकारी कर्मचारी है। पति राजेश पुरोहित ने बताया कि लक्ष्मी सोमवार शाम करीब 6 बजे घरवालों को मंदिर जाने का कहकर निकली थी। रात करीब 10 बजे घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

बिछवाल थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की तो रात 1 बजे महिला का शव श्रीगंगानगर मार्ग पर मिला। शिनाख्त के लिए पति राजेश को बुलाया गया जहां उसने शव की शिनाख्त की। महिला के पति ने पुलिस में समीर खान नाम के युवक के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

राजेश पुरोहित ने बताया कि समीर खान काफी दिनों से उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। युवक राजेश का ड्राइवर था, लेकिन पत्नी को परेशान करने के कारण उसने उसे निकाल दिया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला का चाकू से गला काटा और कॉलोनी में फेंका…

बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी समीर ने कई खुलासे किए हैं। आरोपी समीर ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे लक्ष्मी को उरमूल सर्किल पर बुलाया था। वहीं से उसे नहर कॉलोनी ले गया। जहां उसका व लक्ष्मी का झगड़ा हो गया। इसी दौरान उसने लक्ष्मी का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी ने बताया कि वह खुद भी सुसाइड के इरादे से रेलवे ट्रैक पर चला गया, लेकिन वह घायल हो गया। हालांकि, खुद के बारे में आरोपी द्वारा कही गई बात झूठी निकली। फिलहाल, पुलिस की मामले को लेकर पड़ताल जारी है।

.