For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भीलवाड़ा गैंगरेप पर खुलासा, पुलिस ने कहा- मर्जी से गई थी महिला…रची मनगढ़ंत कहानी

01:48 PM Sep 10, 2023 IST | Sanjay Raiswal
भीलवाड़ा गैंगरेप पर खुलासा  पुलिस ने कहा  मर्जी से गई थी महिला…रची मनगढ़ंत कहानी

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला का अपहरण के बाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच में महिला के अपहरण और गैंगरेप की घटना झूठी निकली। पुलिस की पूछताछ में महिला से बताया कि उसने खुद ही मनगढ़ंत कहानी रची थी। पुलिस ने बताया कि महिला खुद ही अपनी मर्जी से आरोपियों के साथ गई थी।

Advertisement

इसके बाद किसी को शक न हो इसके लिए उसने अपहरण और गैंगरेप की कहानी रची। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पीड़िता का मोबाइल फोन मौके पर मिला। जिसमे आरोपियों से फोन पर हुई वॉइस रिकॉर्डिंग भी मिल गई। पुलिस ने जब कॉल रिकॉर्डिंग सुनी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। बाद में महिला ने बताया कि उसने पति को पता चलने के डर से अपहरण और गैंगरेप की कहानी बनाई। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने रची मनगढ़ंत कहानी

पुलिस उपाधीक्षक लाभूराम ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:40 बजे एक ग्रामीण ने सूचना दी कि गंगापुर से 6-7 किलोमीटर दूर झामपुरा चौराहा के पास आमली रोड पर एक महिला निर्वस्त्र मिली है। जिसके साथ गैंगरेप हुआ है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8 बजे वह खाना खाने के बाद घर से टहलने निकली थी।

इस दौरान कार सवार 3 बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया। इसके बाद बदमाश उसे एक खंडहर बिल्डिंग में ले जाकर उसके गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल भी बुलाया गया। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल पर पीड़िता का मोबाइल मिला। जिसमे महिला और आरोपियों से फोन पर हुई वॉइस रिकॉर्डिंग भी मिल गई। पुलिस ने जब महिला की कॉल रिकॉर्डिंग सुनी तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने जब महिला ने पूछताछ की तो महिला ने झूठी कहानी रचने की बात कबूल की।

पुलिस ने कहा-मर्जी से गई थी महिला

पुलिस उपाधीक्षक लाभूराम ने बताया कि 6 साल पूर्व उड़ीसा निवासी महिला (25) की दलाल के माध्यम से विकलांग (50) से शादी हुई थी। आरोपी छोटू सरगरा निवासी आमली गंगापुर ने 7 से 7.51 बजे तक पीड़िता से मोबाइल पर बात कर आने के लिए कहा। दोनों के बीच पैसों को लेकर बात तय हुई। इसके बाद छोटू वहां आया और महिला को बाइक पर बैठा कर ले गया।

रास्ते में गिरधारी भी मिला और तीनों बाइक पर चले गए। इसके बाद दोनों ने महिला को एक खंडर मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी गिरधारी पीड़िता का परिचित है। उसने महिला से रातभर रूकने के लिए जिद की। पीड़िता ने डर की वजह वहां से निर्वस्त्र ही भागकर सड़क पर आ गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पीड़िता को शॉल देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला ने पति के डर से झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने घटना के बाद दोनों आरोपियों को डिटेन कर लिया है।

.