होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी, तीन महीने पहले हुई थी शादी 

12:42 PM Jan 09, 2023 IST | Supriya Sarkaar

अलवर। कोतवाली थाना क्षेत्र बलजी राठौड की गली में एक महिला ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

(Also Read- निजी हॉस्पिटल में 16 साल की लड़की की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप)

इसके बाद महिला के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। यहां परिजनों के आने के बाद महिला का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस घटना को लेकर कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक सुरेश नापा ने बताया कि थाने पर सूचना मिली कि बलजी राठौड़ की गली में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

वहीं परिजनों से इस मामले की जानकारी ली तो पता चला कि महिला ज्योति बिहार की रहने वाली थी। उसकी शादी 3 महीने पहले लोकेश मित्तल के साथ हुई थी। महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का पता लगा रही है। 

(Also Read- इंडिगो की फ्लाइट में एयरहोस्टेस से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार)

Next Article