होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बांसवाड़ा में चलती बस में महिला बनी मां...राजस्थान रोडवेज में गूंजी नन्हें मासूम की किलकारी

03:29 PM Nov 06, 2023 IST | Sanjay Raiswal

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में चलती रोडवेज बस में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। यहां एक महिला ने उदयपुर डिपो की रोजवेज बस में डांगपाड़ा के पास चलती बस में बच्चे को जन्म दिया है। यह घटना रविवार को लगभग दोपहर 2 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, महिला मध्यप्रदेश के बाजना की रहने वाली है। महिला गर्भवती थी और वह अपने पति के साथ बाजना जाने के लिए उदयपुर से बांसवाड़ा के लिए आ रही थी।

उसी दौरान उसको प्रसव पीड़ा होने लगी। बस में सवार अन्य महिलाओं ने ड्राइवर को कहकर बस को बीच सड़क पर रोककर महिला की डिलीवरी करवाई। बाद में महिला को इसको के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

यह खबर भी पढ़ें :- महिला ने पड़ोसी से कुत्ते को लेकर कहा कुछ ऐसा, पड़ोसी ने उस पर पिटबुल छोड़ा, घटना CCTV में हुई कैद

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अनिता पत्नी राधेश्याम निवासी बाजना की रहने वाली है। दोनों पति-पत्नी उदयपुर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। दीपावली के चलते वह अपने गांव बाजना आने के लिए उदयपुर से बांसवाड़ा की रोडवेज बस में आ रहे थे। इसी दौरान बांसवाड़ा के नजदीक डांगपाड़ा आते समय महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

जिस पर बस में सवार अन्य महिलाओं ने बस को रास्ते में रुकवा कर महिला की डिलेवरी करवाई। उसके बाद उसे उपचार के लिए महिला को एमजी अस्पताल लेकर आए। महिला के पति राधेश्याम ने बताया कि अनिता ने एक बेटे को जन्मदिन दिया है। जो उन दोनों का पहला बच्चा है।

यह खबर भी पढ़ें :- Unique Diwali Gift : इसे कहते है दिवाली गिफ्ट… मालिक ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में दी कार

Next Article