For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

झालावाड़ में कचरा बीनने वाली महिला से दरिंदगी, दो युवकों ने किडनैप कर किया गैंगरेप

04:09 PM Dec 28, 2023 IST | Sanjay Raiswal
झालावाड़ में कचरा बीनने वाली महिला से दरिंदगी  दो युवकों ने किडनैप कर किया गैंगरेप

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो अज्ञात लोगों ने महिला का किडनैप कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता बदहवास हालात में मिली। जहां कुछ राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला से दरिंदगी की जानकारी मिलने पर झालावाड़ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का मेडिकल करवाया। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार शाम की बताई है। ऐसे में महिला को देर से होश आने के बाद रात को कार्रवाई हुई।

Advertisement

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश के आगर निवासी एक महिला अपने पति और परिवार के साथ शहर के मुंडेरी स्थित काली सिंध नदी की पुलिया के पास अस्थाई डेरे में रहते है। पूरा परिवार कचरा बीनने का कार्य करता है। पीड़िता ने बताया कि दो अज्ञात युवक किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता बेहोश की हालत में कपसियापुया इलाके में रलायती के स्कूल के पास पड़ी हुई मिली थी, जहां से उसे कुछ राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बाद वह घर से निकली थी। तभी दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। दोपहर करीब 2:30 बजे वह बेहोशी की हालत में मिली। करीब आधे घंटे बाद 3 बजे राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। शाम 5 बजे महिला को होश आया।

इसके बाद पीड़िता ने अपने पति को गैंगरेप की जानकारी दी। जबकि पूर्व में महिला के बेहोश होने के कारण उसे दुर्घटना के केस में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन होश में आने के बाद पीड़िता ने रेप की जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। पुलिस ने घटना की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है।

पीड़िता के पति ने बताया कि वह और उसकी पत्नी रोजाना एक साथ काम पर जाते है। बुधवार को उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसकी पत्नी अकेले ही कचरा एकत्रित करने चली गई थी। अस्पताल से फोन आने पर उसे घटना की जानकारी मिली तब वह वहां पहुंचा।

झालावाड़ महिला थाने के निरीक्षक बाबूलाल मीना ने बताया, आरोपी अभी तक फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। आगे की जांच के लिए एक विशेष टीम भी गठित की गई है। महिला का मेडिकल भी कराया गया है। महिला से गैंगरेप का मामला सदर थाने में दर्ज हुआ है, जबकि जांच महिला थाना झालावाड़ की ओर से की जाएगी।

.