For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में महिला से गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने परिचित ने दोस्त संग मिलकर किया रेप

12:24 PM Mar 05, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में महिला से गैंगरेप  घर छोड़ने के बहाने परिचित ने दोस्त संग मिलकर किया रेप

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिचित युवक ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को कार में बिठाया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर युवक ने दोस्त के साथ रेप किया। पीड़िता ने दो आरोपियों के खिलाफ मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मुहाना निवासी 23 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला सब्जी का व्यापार करती है। महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सीतापुरा निवासी नरेश कुमार शर्मा उसका परिचित है। महिला का आरोप है कि 2 मार्च को देर शाम वह घर जाने के लिए बस के इंतजार में मुहाना खड़ी थी। इसी बीच परिचित युवक नरेश कार लेकर वहां आया।

यह खबर भी पढ़ें:- धौलपुर में खेत पर गई नाबालिग लड़की से रेप, 5 दोस्तों ने मिलकर किया दुष्कर्म

कार में नरेश के साथ उसका दोस्त राहुल भी था। नरेश ने महिला को घर छोड़ने की कहकर उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। इसके बाद दोनों युवक कार में महिला को बैठाकर उसे सुनसान जगह पर ले गए। यहां दोनों आरोपियों ने महिला को डरा-धमका कर उसके साथ रेप किया।

यह खबर भी पढ़ें:- जयपुर में कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, 10 दिनों तक किया दुष्कर्म

दोनों आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी महिला को मुहाना चौराहा पर छोड़कर गाड़ी से फरार हो गए। महिला की तबीयत खराब और उदास रहने पर परिजनों ने कारण पूछा। जिसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने परिजनों के साथ दोनों आरोपियों के खिलाफ मुहाना थाने में गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

.